मुख्यपृष्ठनए समाचारलोकसभा सचिव व इविवि छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सुभाष कश्यप का...

लोकसभा सचिव व इविवि छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सुभाष कश्यप का निधन

-पूर्व छात्र नेताओं ने उनको याद करते हुए अर्पित की श्रद्धांजलि

राजेश सरकार / प्रयागराज

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष, संविधान वेत्ता, लोक सभा के सचिव सुभाष कश्यप के दुखद निधन पर एक शोक सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता इविवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष विनोद चंद दुबे ने की। इसमें विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता के के राय, अभय अवस्थी , रघुनाथ द्विवेदी, आदि शामिल हुए । वक्ताओं ने श्री कश्यप के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया और बताया कि उनका समय इस विश्विद्यालय का स्वर्णिम काल था। जब प्रधान मंत्री नेहरू ने सुबह सुबह लाल बहादुर शास्त्री को जीएन झा होस्टल में सुभाष कश्यप के यहां भेजा था। इस इच्छा के साथ कि वो यानी नेहरू जी छात्र संघ भवन पर छात्रों से संवाद करना चाहते है। संविधान समीक्षा पर उनकी पुस्तक को अंतरराष्ट्रीय प्रशंसा प्राप्त हुई थी।

अन्य समाचार