-इस पोस्ट पर उसके समुद्र तट के फोटो शामिल हैं, जिनमें हेलेरी ने ब्रांड के कई उत्पादों के साथ बिकिनी में पोज दिए हैं।
-गायिका ने २०२४ में अरबपति का दर्जा प्राप्त किया था, जिसके बाद मार्च २०२६ तक उनकी संपत्ति दोगुनी हो गई।
-स्विफ्ट कैसे बनी अरबपति?
गायिका टेलर स्विफ्ट रातोंरात अरबपति बन गई। वह दुनिया में गायिका रिहाना को पीछे छोड़कर शीर्ष कमाई करने वाली महिला कलाकार बन गई हैं मगर रैपर और उद्यमी जे-जेड से अभी भी वो पीछे है, जिसकी कुल संपत्ति २.८ बिलियन डॉलर की है। जी हां, टेलर स्विफ्ट ने अपने पहले से ही रिकॉर्ड-तोड़ करियर में एक और मील का पत्थर जोड़ दिया है। एक नई फोर्ब्स रिपोर्ट के अनुसार, इस वैश्विक पॉप स्टार की कुल संपत्ति २ बिलियन डॉलर हो गई है, जिससे वह इतिहास की सबसे धनी महिला संगीतकार बन गई हैं। जानकारी के अनुसार, गायिका ने २०२४ में अरबपति का दर्जा प्राप्त किया था, जिसके बाद मार्च २०२६ तक उनकी संपत्ति दोगुनी हो गई। इसका श्रेय उनके रिकॉर्ड-सेटिंग दौरे, सफल एल्बम और उनके संगीत कैटलॉग के मालिकाना अधिकार को पुन: प्राप्त करने के रणनीतिक निर्णय को जाता है, जिसने उनके करियर को बदल दिया। स्विफ्ट की कुल संपत्ति को ‘आइकोनोक्रास्ट ५०’ सूची में दर्शाया गया है, जो वित्त, व्यवसाय, प्रौद्योगिकी, मीडिया, मनोरंजन और परोपकार में नेताओं को मान्यता देती है। यह सूची उन व्यक्तियों को उजागर करती है जो सक्रिय रूप से उद्योगों में व्यवधान डाल रहे हैं और वर्तमान स्थिति को चुनौती दे रहे हैं।
ब्रांड सुंदरी का राज
हेली बीबर को यदि ब्रांडस की सुंदरी कहें तो गलत नहीं होगा। हालांकि, लोग उसे दुनिया की खूबसूरत महिला बताते हैं। शायद इसलिए क्योंकि वह अपने इंस्टा पर ऐसी पोस्ट डालती रहती है जिसे देखकर उसके फैंस उसे चर्चा में रखें। अब देखिए न, वो इन दिनों अपनी ही स्टाइल में गर्मियों का आनंद ले रही है। हालांकि, सबकुछ उसके अपने ब्रांड के लिए होता है पर लोग यह समझ भी नहीं पाते हैं। २९ वर्षीय इस मॉडल और ब्यूटी व्यवसायी ने अपनी छुट्टियों के पीछे का नजारा पैंâस को दिखाया। इंस्टाग्राम पर उसने कुछ फोटो शेयर किये जिसमें वह अपने स्किनकेयर और ब्यूटी ब्रांड, रोड को प्रमोट करते हुए गर्मी की धूप का आनंद लेती हुई दिखाई दे रही है। इस पोस्ट पर उसके समुद्र तट के फोटो शामिल हैं, जिनमें हेलेरी ने ब्रांड के कई उत्पादों के साथ बिकिनी में पोज दिए हैं। इन तस्वीरों में से, एक पर्दे के पीछे की तस्वीर ने पैंâस का खास ध्यान खींचा। फोटो में हेलेरी भूरे रंग की बिकिनी में रेत पर लेटी दिखाई दीं, जो उनके टोन किए हुए एब्स और एथलेटिक फिगर को उभार रही थी। उन्होंने इस स्विमवेयर के साथ डार्क ब्राउन क्रॉप्ड लॉन्ग-स्लीव कोवर-अप पहना था। कुलमिलाकर हेली अपनी तस्वीरें अपने आप को न केवल सुर्खियों में रखने के लिए बल्कि अपने ब्रांडस के बाजार के लिए भी पोस्ट करती है। फैंस को लगता है उनके लिए है। मगर ऐसा है नहीं।
-सीमा श्रीवास्तव
