मुख्यपृष्ठग्लैमरजाह्नवी के सींस होंगे ‘एडिट’

जाह्नवी के सींस होंगे ‘एडिट’

राम चरण स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ इस साल भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग्स और सफलताओं में से एक बनकर उभरी है। फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, इस सफलता के बीच फिल्म को लेकर विवाद भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर कुछ दर्शकों ने जाह्नवी कपूर के किरदार को ‘ओवरसेक्सुअलाइज्ड’ बताते हुए फिल्म में ‘वुमन ऑब्जेक्टिफिकेशन’ पर सवाल उठाए हैं। इस आलोचना को गंभीरता से लेते हुए निर्देशक बुच्ची बाबू साना ने माफी जारी की है। उन्होंने कहा कि सिनेमा का उद्देश्य दर्शकों का मनोरंजन और उन्हें जोड़ना है, न कि किसी को असहज करना। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म में उठाई गई चिंताओं को ध्यान में रखते हुए कुछ हिस्सों में बदलाव किए जाएंगे। निर्देशक ने यह भी कहा कि वह महिलाओं के सम्मान को सर्वोपरि मानते हैं और किसी भी प्रकार के वस्तुकरण का समर्थन नहीं करते। फिल्ममेकर के अनुसार, दर्शकों की प्रतिक्रिया के आधार पर सिनेमा लगातार विकसित होता है।

अन्य समाचार