मुख्यपृष्ठराशि-भविष्यजीवन दर्पण: कालसर्प योग की पूजा कराएं, स्वास्थ उत्तम रहेगा!

जीवन दर्पण: कालसर्प योग की पूजा कराएं, स्वास्थ उत्तम रहेगा!

डॉ: बालकृष्ण मिश्र 

गुरु जी मेरी राशि क्या है और करियर में अड़चन आ रही है क्या उपाय करना चाहिए?
-मुकेश चौधरी
जन्म २३-०८-२००१, समय सायं ०५:२२, दहिसर
मुकेश जी, आप का जन्म गुरुवार के दिन हुआ है। स्वाति नक्षत्र के तृतीय चरण में राशि आप की तुला बन रही है। यदि हम आपके करियर की बात को देख रहे हैं तो मकर लग्न में आपका जन्म हुआ। मकर लग्न का स्वामी शनि है। वह शनि आपकी कुंडली में पंचम भाव पर बैठकर केंद्र त्रिकोण राज योग बनाया है, जिससे आप बुद्धिमान बहुत हैं लेकिन आपकी कुंडली में १२वें भाव का स्वामी बृहस्पति छठे भाव पर उच्च राशि के राहु के साथ में बैठा हुआ है। अत: आपकी कुंडली में चांडाल योग भी बना हुआ है। कुंडली आपकी मांगलिक नहीं है, लेकिन अष्टम भाव पर सूर्य और बुध बैठ करके आपकी मन की एकाग्रता को कमजोर बना रहा है अगर हम महादशा के आधार पर देख रहे हैं तो इस समय बृहस्पति की महादशा चल रही है और बृहस्पति की महादशा में केतु का अंतर चल रहा है, जो नवंबर २०२६ तक चलेगा। यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। पहले आपको नौकरी करनी चाहिए, फिर व्यापार से जुड़ना चाहिए। इसके लिए आपको प्रतिदिन हनुमान चालीसा पाठ और वैदिक विधि से कालसर्प योग की पूजा भी कराना चाहिए। जीवन के विस्तार को जानने के लिए संपूर्ण जीवन दर्पण गोल्ड बनवाना चाहिए।
गुरु जी, मेरी राशि क्या है? क्या मेरे कुंडली में गवर्नमेंट नौकरी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा?
-साक्षी शर्मा
-जन्म २६ मार्च २००७, समय दिन १२:५५, घाटकोपर
साक्षी जी, आपका जन्म सोमवार के दिन हुआ है। आर्द्रा नक्षत्र की चतुर्थ चरण में राशि आपकी मिथुन बन रही है यदि लग्न के आधार पर हम आपकी कुंडली को देख रहे हैं तो मिथुन लग्न में ही आपका जन्म भी हुआ है। मंगल ग्रह आपकी कुंडली में छठे भाव का स्वामी होकर आठवें भाव में उच्च राशि होकर बैठा है। यदि गवर्नमेंट सर्विस की बात करे तो आपकी कुंडली में गवर्नमेंट सर्विस का योग दिखाई दे रहा है, लेकिन सूर्य ग्रह ११ अंश का है और सूर्य के घर में पराक्रम भाव पर केतु बैठा हुआ है और भाग्य भाव पर बुध ग्रह के साथ राहु बैठा हुआ है। जिसकी वजह से आपकी कुंडली में भाग्य ग्रहण दोष बना हुआ है। इस दोष के कारण आपको बार-बार असफलता भी मिलने के संकेत हैं।

अन्य समाचार