सीमा श्रीवास्तव
काइली जेनर को कौन नहीं जानता, एक अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार, मॉडल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और सफल बिजनेसवुमन हैं। उन्हें मुख्य रूप से मशहूर कार्दशियन-जेनर परिवार का सदस्य होने और ‘काइली कॉस्मेटिक्स’ नामक अपनी खुद की ब्यूटी कंपनी चलाने के लिए जाना जाता है। पिछले दिनों उसकी विग वाली अलमारी में कोई घुसा और उसका फोटो खींच कर उसने जब इंस्टा पर पोस्ट किया तो वायरल हो गया। कौन था जो अलमारी में घुसा था? न न टिमोथी चालमेट का कोई जिक्र नहीं है। ये कौन? ये उसका प्रेमी है। यदि वो नहीं तो किसका जिक्र था? दरअसल, काइली ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी स्टॉर्मी की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपने बिस्तर पर बेबी पिंक विग पहने बैठी है। ८ साल की स्टॉर्मी अपने पोकेमॉन कार्ड्स को छांट रही थी। जेनर ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘कोई मेरे विग वाली अलमारी में घुस गया।’ जेनर की बेटी स्टॉर्मी और चार साल का बेटा ऐरे रैपर ट्रैविस स्कॉट से हैं। फिलहाल, काइली हॉलीवुड हीरो टिमोथी से इश्क लड़ा रही है। मगर अपने बच्चों के लिए भी वो समय देती है। पिछले दिनों उसकी बेटी उसके पास आई थी और जब वो घर पहुंची तो देखा वो उसकी विग लगाए बैठी थी। और विग वाली अलमारी अस्तव्यस्त थी।
व्हाइट हाउस के लॉन में ऑक्टागन गर्ल्स
आप सब जानते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को डब्ल्यूडब्ल्यूएफ हो या ऐसी रिसलिंग बहुत पसंद है। और फिर बात ऑक्टागन गर्ल्स की हो तो अलग ही आकर्षण रहता है। ये ऑक्टागन गर्ल्स कौन है? और ये व्हाइट हाउस के लॉन में उतरने वाली है। दरअसल, ऑक्टागन गर्ल्स मुख्य रूप से अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप जैसे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स आयोजनों में रिंग में राउंड के बीच में कार्ड लेकर चलने वाली मॉडल होती हैं। और ये ऑक्टागन गर्ल्स १४ जून को प्रâीडम २५० फाइट के लिए व्हाइट हाउस के लॉन में उतरने वाली हैं। जब उतरेंगी तो अपने देश के झंडों वाली पोशाक पहनेंगी ताकि लोगों में राष्ट्रभक्ति का जोश भी पैदा हो। जी हां, ‘यह प्रेरणा खेल, तमाशा और उत्सव के मेल से पैदा हुई,’ रिंग गर्ल्स के पहनावे के पीछे सात बार एमी पुरस्कार जीतने वाली कॉस्ट्यूम डिजाइनर मरीना टोयबिना ने मैक्सिम ने बताया। इस समूह में सबसे औपचारिक विकल्प कौन सा है? एक बोन वाला बॉडीसूट जिस पर ट्रंप द्वारा अनुमोदित सोने की बारोक शैली की ट्रिमिंग की गई है और साथ में सितारों और धारियों वाला लंबा ट्रेल है। यह वंडर वुमन के लिए एक बेहतरीन प्रॉम आउटफिट हो सकता है, बशर्ते वह अपने धातु के कफ के बदले पारदर्शी नीले ओपेरा दस्ताने पहनने को तैयार हो। यूएफसी के साथ मिलकर काम करते हुए, हम ऐसे लुक्स तैयार करना चाहते थे जो ब्रांड की ऊर्जा और २५०वीं वर्षगांठ के उत्सव के महत्व दोनों का सम्मान करें। हमारा लक्ष्य ताकत, एथलेटिक क्षमता, ग्लैमर और अमेरिकी विरासत को एक ऐसे परिधान में पिरोना था जो परिष्कृत, शक्तिशाली और विशिष्ट रूप से प्रतिष्ठित लगे,’ टोयबिना ने मैक्सिम को बताया, और कहा कि ऑक्टागन आउटफिट्स का उद्देश्य ‘एथलेटिक ताकत को पैâशन की कारीगरी के साथ मिलाना’ है।
