मुख्यपृष्ठस्तंभतड़का: नए तेवर में फुटबॉल का महाकुंभ

तड़का: नए तेवर में फुटबॉल का महाकुंभ

कविता श्रीवास्तव

इन दिनों दुनिया के कई देश संघर्ष और युद्ध से जूझ रहे हैं। वैश्विक राजनीति में तनाव है और महंगाई ने आम लोगों की जिंदगी को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। ऐसे माहौल में फीफा विश्व कप २०२६ यानी फुटबॉल का महाकुंभ नए रोमांच के साथ शुरु हो गया है। यह टूर्नामेंट हर चार साल बाद एक अलग ही ऊर्जा लेकर आता है। यह खेल का ऐसा वैश्विक मंच है जो लोगों को जोड़ता है। भावनाओं को एक करता है और दुनिया को एक साझा अनुभव में बदल देता है। फुटबॉल का यह आयोजन इस बार पहले से कहीं अधिक विशाल और प्रतिस्पर्धी होने जा रहा है। ४८ टीमों के साथ यह टूर्नामेंट हर महाद्वीप की भागीदारी को दर्शाता है। दक्षिण अमेरिका की ब्राजील और अर्जेंटीना जैसी दिग्गज टीमें, यूरोप की प्रâांस, इंग्लैंड, स्पेन और पुर्तगाल जैसी मजबूत शक्तियां, तथा अप्रâीका और एशिया की उभरती हुई टीमें इस मंच पर अपनी नई पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। यह वैश्विक स्तर पर फुटबॉल का सबसे बड़ा उत्सव है। इस महाकुंभ की सबसे बड़ी ताकत इसके सितारे हैं। एक ओर अर्जेंटीना के अनुभवी कप्तान लियोनेल मेस्सी हैं, जो अपनी विरासत के अंतिम अध्याय को और सुनहरा बनाने की कोशिश में होंगे। दूसरी ओर पुर्तगाल के महान खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, जिनकी गोल करने की भूख उम्र के हर पड़ाव को चुनौती देती रही है। इनके साथ नई पीढ़ी के चमकते सितारे किलियन एम्बाप्पे, एर्लिंग हालैंड और जूड बेलिंघम हैं। ब्राजील के विनीसियस जूनियर जैसे खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट को नई रफ्तार और नया तेवर दे रहे हैं। यह मुकाबला नई-पुरानी पीढ़ियों के बीच भी है जहां अनुभव की परिपक्वता और युवा जोश की आक्रामकता एकदूसरे से टकराएगी। इस बार का विश्व कप तकनीक के नए युग का भी प्रतीक बन रहा है। इसमें वीडियो असिस्टेंट रेफरी प्रणाली है। गोल-लाइन तकनीक है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित विश्लेषण है। इससे खेल की दिशा मैदान के भीतर ही बदल सकती है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन, फिटनेस और रिकवरी के लिए वियरेबल सेंसर और स्मार्ट ट्रैकिंग सिस्टम है।

अन्य समाचार