मुख्यपृष्ठस्तंभअलविदा दोस्तों!..हमें वन विभाग काटने वाला है

अलविदा दोस्तों!..हमें वन विभाग काटने वाला है

सुरेश गोलानी

अलविदा दोस्तों! हमें वन विभाग काटने वाला है- मानो अपने तने पर मीरा—भायंदर महानगरपालिका द्वारा चिपकाए गए नोटिस के कारण यह १३ वर्षीय अशोक पेड़ नागरिकों से आगामी दिनों में अपने काटे जाने की व्यथा बयां कर रहा है। मनपा के वृक्ष प्राधिकरण विभाग ने १० जून को महाराष्ट्र (शहरी क्षेत्र) वृक्ष संरक्षण एवं परिरक्षण अधिनियम,१९७५ के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में कुल २२ पेड़ों को जड़ से उखाड़ने का नोटिस जारी किया है। काटे जाने वाले इन पेड़ों (६ से २८ वर्ष के बीच आयु) में पीला गुलमोहर, सुबाबुल, सिंगापुर चेरी, पीपल, बेर और अशोका जैसी प्रजातियों का समावेश है।
ज्ञात हो कि कभी बिल्डरों को फायदा पहुंचाने तो कभी सड़क विस्तार के नाम पर शहर में हर महीने सैकड़ों पेड़ों की अंधाधुंध कटाई जारी है। वनों के संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम और ग्रीन कवर को बनाए रखने हेतु एक पेड़ काटे जाने पर दो या उससे अधिक पौधे लगाना क्षतिपूर्ति वनीकरण के अंतर्गत अनिवार्य है। लेकिन पेड़ों को काटने वाले सरकारी हाथों ने कटाई के बदले कितने नये पौधे लगाए हैं, उसके आकड़ों पर अक्सर संभ्रम बना रहता है।

अन्य समाचार