अमिताभ श्रीवास्तव
-इसे अरबेला डेल बूसो भी कहते हैं मगर असली नाम है डॉना प्रेयुसकर।
-जब मैं भारत में खेलती हूं, तो मैं आमतौर पर उबला हुआ चावल, दाल और जो भी शाकाहारी स्टार्टर हों, वही खाती हूं।
पहले ये जान लीजिए कि ये मिसफिट्स बॉक्सिंग क्या होती है? यह बॉक्सिंग प्रमोशन है जिसमें प्रोफेशनल बॉक्सरों के अलावा यूट्यूबर, इन्फ्लुएंसस, रियलिटी टीवी स्टार यहां तक कि पॉर्न स्टार तक मुकाबला करते हैं। तो मामला है लिटिल बेल्सी का जो मिसफिट्स बॉक्सिंग की एक विवादित खिलाड़ी है। अपने आउटफिट्स के लिए जानी जाने वाली इस सुंदरी के कई नाम है। इसे अरबेला डेल बूसो भी कहते हैं मगर असली नाम है डॉना प्रेयुसकर। पर ये अपने निकनेम लिल या लिटिल बेल्सी मशहूर हुई। लिटिल बेल्सी ऑस्ट्रेलिया की मॉडल और टेलीविजन पर्सनैलिटी है। लेकिन अब वह एक मिसफिट्स के इन्फ्लुएंसर बॉक्सिंग सीन में शामिल हो गई है। बेल्सी मैनचेस्टर में पूर्व एमएमए और बेयर-नकल फाइटर एंडी गुयेन के खिलाफ रिंग में होगी। मगर आपको बता दें कि वह अपनी प्रेग्नेंसी को झूठा दिखाने के लिए कुख्यात है, जिसमें उसके पूर्व प्रेमी जोश रेनॉल्ड्स भी शामिल हैं। बेल्सी पर वेस्ट्स टायगर्स के खिलाड़ी से हजारों डॉलर ठगने और उन्हें यह सोचने के लिए धोखा देने का आरोप लगाया गया कि उसने उनके अजन्मे जुड़वां बच्चों का गर्भपात करा दिया। इसके बाद अन्य पुरुष भी सामने आए और उन्होंने दावा किया कि उन्हें वैंâसर, परिवार में मौत और गर्भधारण का झूठ दिखाकर ठगा। यानी कह सकते हैं कि वो एक लुटेरी बॉक्सर है। जिसने अपने मैच के पहले ऐसी पोशाक पहनी जिसे देख कर लग रहा था कि उसने ब्रा नहीं पहनी है, केवल टैसल्स से ब्रेस्ट ढके हुए हैं। बहरहाल, अब वो एक बॉक्सर है जिसका आज मुकाबला होना है।
हरमन को चाहिए उबले चावल और दाल-सब्जी
वुमन्स विश्वकप भी शुरू हो चुका है। टीम इंडिया अपने खिताब को बचाने के लिए तैयारी में है। उसकी कप्तान हरमनप्रीत इसके लिए हर पहलुओं पर ध्यान दे रही हैं, खासकर अपने भोजन पर। जी हां, हरमन को उबले हुए चावल और दाल-सब्जी चाहिए। वैसे आप एलीट एथलीट्स के आहार के बारे में यदि सोचो तो दिमाग में उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन, जिसमे सैलमान मछली या वाग्यू मांस, स्प्रिंग वाटर, विदेशी सुपरफूड्स और महंगे सप्लीमेंट्स का ख्याल आ सकता है। मगर भारत की महिला टी २० क्रिकेट कप्तान, हरमनप्रीत कौर, अपने शरीर को विश्वस्तरीय प्रदर्शन के लिए साधारण भोजन से ताकत देती हैं। हरमनप्रीत मैच के दिनसादा भोजन करना पसंद करती है जिसमें उबले हुआ चावल, दाल और बहुत सारी सब्जियां होती हैं। वो कहती हैं ‘मुझे मैचों से पहले हल्का भोजन करना पसंद है, वरना भारीपन महसूस होता हैं, वैसे भी भारी भोजन आपकी खेल क्षमता को प्रभावित करेगा। जब मैं भारत में खेलती हूं, तो मैं आमतौर पर उबला हुआ चावल, दाल और जो भी शाकाहारी स्टार्टर हों, वही खाती हूं। और जब खेल समाप्त होता है तो वो भारी भोजन का आनंद लेती हैं। उनके अपने शब्दों में, यह ‘प्रोटीन और कार्ब्स का अच्छा संतुलन होगा, ताकि खोई हुई वैâलोरी पूरी हो सके’।
