सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी के प्रमुख घटक दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कांग्रेस में विलय की अटकलें लगाई जा रही हैं। कांग्रेस नेता नाना पटोले ने दावा किया है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने ही इस संबंध में प्रस्ताव दिया था। अब इस पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने प्रतिक्रिया दी है।
सुले ने कहा, ‘इस संबंध में किसी ने हमसे संपर्क नहीं किया है। राजनीतिक क्षेत्र के नेता विभिन्न कामों के सिलसिले में एक-दूसरे से मिलते रहते हैं। सोनिया गांधी और ममता बनर्जी की मुलाकात में क्या चर्चा हुई, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। कौन किसके संपर्क में है, यह भी मुझे नहीं पता। शरद पवार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है और उन्होंने भी किसी को ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं दिया है।’
