मुख्यपृष्ठनए समाचारराज्य के आम लोग ही हैं रोहित पवार का परिवार!..पिता राजेंद्र पवार...

राज्य के आम लोग ही हैं रोहित पवार का परिवार!..पिता राजेंद्र पवार ने किया बेटे के आंदोलन का समर्थन

सामना संवाददाता / मुंबई

राज्य की महायुति सरकार आम जनता के लिए नहीं बल्कि अमीरों के लिए काम कर रही है। सत्ता का सुख लेने वाले सीएम जनता को उनके हाल पर छोड़ कर झूठे प्रचार में व्यस्त हैं। ऐसा जोरदार हमला राकांपा नेता रोहित पवार के पिता राजेंद्र पवार ने महायुति सरकार पर किया है।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं भले ही उसका पिता हूं, लेकिन मैंने उसे आम जनता की झोली में डाल दिया है। अब आम लोग ही उसका परिवार हैं। राजेंद्र पवार ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि राज्य के आम किसानों की कर्जमाफी के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरा या रोहित का कर्ज माफ नहीं होने वाला है। वह लाखों किसानों के हित में अनशन पर बैठा है। कर्जमाफी को लेकर शुरू आंदोलन में रोहित पवार के समर्थन में उनके पिता भी आंदोलन में पहुंचे थे। इस दौरान रोहित पवार ने स्पष्ट कहा है कि इस सरकार को मस्ती छाई है। घमंड में चूर सरकार को आम जनता की नहीं पड़ी है। जब तक कर्जमाफी की शर्तें खत्म कर सभी किसानों को इसका लाभ नहीं दिया जाता, तब तक वह अपना अनशन वापस नहीं लेंगे।

अन्य समाचार