मुख्यपृष्ठग्लैमरअफरा-तफरी में फंसी कृति-रश्मिका

अफरा-तफरी में फंसी कृति-रश्मिका

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कॉकटेल २’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी क्रम में तीनों कलाकार पुणे के एक मॉल में आयोजित प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे, जहां उन्हें देखने के लिए हजारों प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सितारों की एक झलक पाने की उत्सुकता में भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड्स तक टूट गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ के बीच शाहिद कपूर को बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कृति सेनन ने सूझबूझ दिखाते हुए रश्मिका मंदाना को मजबूती से थामे रखा और उन्हें धक्का-मुक्की से बचाते हुए सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। कृति का यह सुरक्षात्मक रवैया लोगों का दिल जीत रहा है। कई यूजर्स ने उनकी तुलना बड़ी बहन से की है। दूसरी ओर लोगों ने मॉल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आयोजकों की आलोचना भी की है।

अन्य समाचार