मुख्यपृष्ठनए समाचारटूट गई पीस डील?..स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर बंद!

टूट गई पीस डील?..स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर बंद!

– इजरायल के हमले से बदला माहौल

-ईरान के फैसले से वैश्विक ऊर्जा संकट एवं तनाव बढ़ने की आशंका

एजेंसी / तेहरान

मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य को जहाजों की आवाजाही के लिए बंद करने का एलान कर दिया है। ईरान ने इस पैâसले के पीछे लेबनान में इजरायल की लगातार बमबारी और अमेरिका पर युद्धविराम समझौते का पालन न करने का आरोप लगाया है। ईरान के पैâसले से वैश्विक ऊर्जा संकट एवं तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या ईरान और अमेरिका के बीच हुई `पीस डील’ अब टूट जाएगी?
ईरानी समाचार एजेंसियों मेहर और तसनीम के मुताबिक, देश की शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान खतम-अल-अंबिया मुख्यालय ने होर्मुज स्ट्रेट बंद करने की घोषणा की।
तेल बाजार में भूचाल के संकेत
होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की लाइफलाइन माना जाता है। खाड़ी देशों से निकलने वाले तेल और गैस का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से दुनिया भर में पहुंचता है। भारत भी अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए इस मार्ग पर काफी हद तक निर्भर है। ऐसे में होर्मुज के बंद होने की खबर ने वैश्विक बाजारों, तेल कीमतों और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं।

अन्य समाचार