-सीमा श्रीवास्तव
भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में योग की लहर है और इसमें हॉलीवुड की हसीनाएं भी पीछे नहीं हैं। दरअसल, उन्हें लगने लगा है कि यदि उन्हें फिट और सुंदर बने रहना है तो योग ही है, जो लंबे समय तक उनका साथ दे सकता है। कल जब योग दिवस संपन्न हुआ तो इस दिन इन हसीनाओं ने भी योग के माध्यम से फिटनेस संदेश दिए। आप जानते ही हैं कि हॉलीवुड की सबसे बिंदास और मशहूर पॉप स्टार माइली साइरस अपने गानों के साथ-साथ अपनी योग साधना के लिए भी जानी जाती हैं। माइली ‘अष्टांग योग’ की बहुत बड़ी पैâन हैं। उनका सबसे पसंदीदा आसन ‘कुकुटासन’ है। माइली का मानना है कि वो अपनी बॉडी को शेप में रखने के लिए नहीं, बल्कि इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने दिमाग को शांत रखने के लिए योग करती हैं। अक्षी योग नामक योगशाला में वो योग की ट्रेनिंग लेती हैं। उधर दुनिया के सबसे लोकप्रिय शो ‘फ्रेंड्स’ की ‘रेचेल’ यानी जेनिफर एनिस्टन पिछले १५ सालों से अपनी टोन बॉडी और यूथफुल लुक के लिए अपनी योग गुरु मैंडी इंगबर पर भरोसा करती हैं। मैंडी ने जेनिफर की बॉडी टाइप को ध्यान में रखते हुए एक खास तकनीक विकसित की है, जिसे वे ‘योगलोसोफी कहती हैं। ये योग को कार्डियो एक्सरसाइज के साथ मिक्स करने का एक बेहतरीन तरीका है। अमेरिकन सिंगर लेडी गागा भी फिटनेस के लिए योग का ही सहारा लेती हैं। बता दें, ईटिंग डिसऑर्डर जैसी बीमारी से ठीक होने के लिए भी इन्होंने योग की मदद ली थी। इस लिस्ट में पॉप सिंगर बियॉन्से भी हैं, जिनके लिए योगा डेली रूटीन का हिस्सा है। इसके साथ ही ये छुट्टियों में भी योगा करती हैं।
वो कौन थी जिसे एक पत्रकार ने रिझा लिया?
गायिका मैगी रोजर्स को कौन नहीं जानता, जिसने यह खुलासा कर सबको चौंका दिया कि न्यूयॉर्क टाइम्स के एक रिपोर्टर ने आधी रात को टाइम्स स्क्वायर स्थित अपने प्रसिद्ध मुख्यालय का दौरा कराकर उसे रिझाया और फिर अखबार के कॉन्प्रâेंस रूम में उसके साथ रोमांस किया! जी हां, गायिका मैगी रोजर्स ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में एक प्रस्तुति के दौरान अपनी इस कथित मुलाकात का खुलासा किया, लेकिन उन्होंने उस व्यक्ति का नाम नहीं लिया। फिर चर्चाओं में पता चला कि वह व्यक्ति टाइम्स के यात्रा लेखक और फोटोग्राफर स्टीफन हिल्टनर हैं। रोजर्स, गायिका रोसालिया के लक्स टूर के तहत एमएसजी में मंच पर उनके साथ शामिल हुर्इं थीं। रोसालिया की एक खास शैली है जिसमें वह मशहूर प्रशंसकों को मंच पर बुलाकर उनसे इस तरह पाप स्वीकार करने को कहती हैं जैसे वे किसी कैथोलिक चर्च में हों। वहीं उन्होंने हजारों प्रशंसकों से कहा, ‘कुछ समय पहले मैं अकेली थी और मेरी एक दोस्त ने कहा, ‘मेरे पास तुम्हारे लिए एक लड़का है, जिसके साथ तुम डेट पर जा सकती हो।’ रोजर्स ने बताया कि उन्होंने देखा कि वह लड़का ‘सुंदर’ था और वह उसके साथ डेट पर जाने के लिए राजी हो गर्इं। अपने इस रोमांस को वह एक खराब सपना मानती है क्योंकि वह उसकी दोस्त का बॉयफ्रेंड था। उसने बताया कि इसके बाद मैं किसी पत्रकार पर भरोसा नहीं रख सकती।
