-वह स्टैंड से अपनी टीम का समर्थन करते हुए गर्व से कोलंबियाई ध्वज को अपनी पीठ पर लपेटे हुए दिखाई दे रही थीं।
-उनकी तुलना प्रतिष्ठित मॉडल मार कास्त्रो से भी की गई।
अमिताभ श्रीवास्तव
विश्व कप फुटबॉल को कवर कर रहे कैमरामैन उन हसीनाओं को भी कवर कर रहे हैं जो दर्शकों के हुजूम में अपनी अलग अदाओं, अपने ग्लैमर और अपनी टीम के कट्टर फैंस बनकर सामने आ रहे हैं। अब देखिए न कोलंबिया की एवली को। जी हां, कोलंबिया की यह नवीनतम ग्लैमरस सुंदरी विश्व कप फैंस के रूप में अपनी टीम का उत्साहवर्धन करने के बाद वायरल हो गई है इन्फ्लुएंसर एवली कार्डेनास ने अपनी टीम द्वारा उज्बेकिस्तान को ३-१ से हराने के बाद मैच की शानदार तस्वीरों का एक संग्रह बनाकर अपने २५,००० इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ साझा किया है। इस सोशल मीडिया स्टार ने नीली जींस और एक टाइट सफेद क्रॉप टॉप में सबका ध्यान खींचा, जिसे उन्होंने हल्के गुलाबी रंग के डिजाइनर हैंडबैग के साथ पेयर किया था और वह माहौल का आनंद ले रही थीं। ऑनलाइन पोस्ट की गई १३ तस्वीरों में से कई तस्वीरें कार्डेनास की थीं, जिनमें वह स्टैंड से अपनी टीम का समर्थन करते हुए गर्व से कोलंबियाई ध्वज को अपनी पीठ पर लपेटे हुए दिखाई दे रही थीं। अन्य तस्वीरों में उन्हें इस अवसर का आनंद लेते हुए दिखाया गया, साथ ही कोलंबियाई प्रशंसकों की एक यादगार विश्व कप रात का जश्न मनाते हुए तस्वीरें भी थीं। कार्डेनास ने मैच की तस्वीरें और वीडियो भी शामिल किए, जिनमें बायर्न म्यूनिख के स्टार लुइस डियाज के शानदार गोल और क्रिस्टल पैलेस के राइट-बैक डैनियल मुनोज के साथ उनके जश्न का फुटेज भी शामिल है। आज वह पूरे कोलंबिया में फेमस हो गई है।
खूबसूरत मेयर का हंगामा
ये हंगामा कोई वैसा हंगामा नहीं है बल्कि हैरान करने वाला है, साथ ही लोगों का ध्यान खींचने वाला है क्योंकि कोई राजनीतिक पर्सनलिटी यदि ऐसा कुछ प्रदर्शन करें तो हंगामा मच ही जाता है। जी हां, एक तरफ जहां मैक्सिको की टीम ने जीत हासिल की तो दूसरी तरफ एक पूर्व मैक्सिकन मेयर को अपने क्लिवेज प्रदर्शन को लेकर बयान जारी करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। दरअसल, खूबसूरत सैंड्रा क्यूवास अपने साथी मैक्सिकन प्रशंसकों के साथ जश्न मना रही थी, क्योंकि उसके देश ने नॉकआउट चरणों के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका का और दक्षिण कोरिया दोनों को बिना एक भी गोल खाए हराया है। ४० वर्षीय क्यूवास राजनीति में छाई हुई है और अब उसने सोशल मीडिया पर तब खूब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने अन्य एल ट्राइ समर्थकों के साथ एक रिवीलिंग आउटफिट में अपने क्लीव्स का प्रदर्शन किया। उनके कई प्रशंसकों ने उनकी शानदार सुंदरता और आकर्षक शारीरिक बनावट की तारीफ की। उनकी तुलना प्रतिष्ठित मॉडल मार कास्त्रो से भी की गई, जिन्होंने मैक्सिको में १९८६ के विश्व कप के दौरान ‘चिक्विटिबम’ के रूप में वैश्विक प्रसिद्धि हासिल की थी। इस पर सैंड्रा क्यूवास ने कहा यदि टीम जीत रही है तो इस जश्न के साथ ये सारी बातें कोई मायने नहीं रखतीं। मेरा शरीर है और यह मेरा अभिमान भी है।
