रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
वर्सोवा विधानसभा शिवसेना इकाई के उप विभागप्रमुख राजेश शेट्ट्ये के नेतृत्व में शिवसेना शाखा 60 द्वारा 600 वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं को छत्री आवंटित करने का कार्यक्रम 20 जून को आयोजित किया गया। शाम 5 बजे एकता असोसिएशन उद्यान में आयोजित छत्री वितरण कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। पर्यावरण सुरक्षा, पानी बचाओ तथा प्लास्टिक का उपयोग न करने के विविध संदेश संदेशों वाली यह छत्री उपस्थित मेहमानों के हाथों लोगों को आबंटित कर दी गई। इस अवसर पर शिवसेना उप नेता अमोल भैया कीर्तिकर, वर्सोवा विधानसभा के विधायक हारुन खान, महिला विधानसभा संगठिका मेघना माने, शिवसेना संपर्कप्रमुख अजय यादव, शाखाप्रमुख सिद्धेश चाचे, कार्यालयप्रमुख निलेश देवकर, उप शाखाप्रमुख स्नेहल दलवी, ज्योती धामणकर, किशोर नार्वेकर, मोहन चालके, सर्वेश पवार, सचीन आंबेकर, अतुल भोसले, राजश्री गोवलकर, प्रभाकर गोवलकर, चैताली काजरोलकर आदि पदाधिकारी एवं नागरिक भारी संख्या में उपस्थित थे।
