मुख्यपृष्ठनए समाचारराम मंदिर का चढ़ावा लूट रहे हैं सत्ता में बैठे मुगल!..नाना पटोले...

राम मंदिर का चढ़ावा लूट रहे हैं सत्ता में बैठे मुगल!..नाना पटोले का भाजपा पर तीखा हमला

सामना संवाददाता / मुंबई

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने अयोध्या स्थित भगवान श्रीराम मंदिर के निधि प्रबंधन में गड़बड़ी को लेकर भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दी गई दानराशि के गबन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं और इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
पत्रकारों से बातचीत में पटोले ने कहा कि भाजपा ने सत्ता के अहंकार में लोकतांत्रिक मर्यादाओं को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बहुमत मिलने के बावजूद भाजपा और उसके सहयोगी दल अन्य राजनीतिक दलों के विधायकों एवं सांसदों को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। राम मंदिर के मुद्दे पर पटोले ने कहा कि अयोध्या का श्रीराम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। उन्होंने दावा किया कि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दी गई लगभग ५०० करोड़ रुपये से अधिक की दानराशि के गबन को लेकर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह केवल आर्थिक पारदर्शिता का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़ा विषय है। उन्होंने मांग की कि मंदिर निधि के उपयोग का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए ताकि देश की जनता और श्रद्धालुओं के मन में उठ रहे संदेह दूर हो सकें। पटोले ने दावा किया कि इस मुद्दे को लेकर सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोगों के बीच भी असंतोष बढ़ रहा है और सरकार को इस पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

अन्य समाचार