सुदेश ने फोन बजते ही उठा लिया। इधर कई दिनों से उसने शादी के संबंध कराने वाली कई वेबसाइटों पर अपना प्रोफाइल डाला था। उम्र होती जा रही थी और अभी तक शादी नहीं होने के कारण मां परेशान थी। खुद उसे भी लग रहा था कि समय निकलता जा रहा है।
इस फोन वाली लड़की का इंटरेस्ट आया था, तो उसने स्वीकार किया और दो-तीन बार बात भी हो चुकी थी। लड़की का नाम मीना था और वह किसी कंपनी में काम करती थी। फोन उसी का था। सुदेश ने मुस्कुराते हुए हैलो किया।
“सुदेश जी, कैसे हैं?” उधर से मीना की मीठी आवाज आई।
“जी, बढ़िया है सब।” सुदेश ने कहा।
“सुदेश जी, मुझे कृपया 1 लाख रुपये आज ट्रांसफर कर पाएंगे? मैं कुछ स्टॉक खरीद रही हूं। इन्हें बेचकर वापस कर दूंगी।”
“जी, देखता हूं क्या कर सकता हूं?”
“देखना क्या है? आप मुझसे शादी करना चाहते हैं और इतना भी नहीं कर सकते हैं।”
सुदेश ने फोन रख दिया।
डॉ कनक लता तिवारी
