राजेश सरकार / प्रयागराज
प्रधानमंत्री की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही देशभर में आवेदन की रफ्तार तेज हो गई है। योजना के तहत एक करोड़ आवेदनों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि अब तक 72 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। योजना के प्रति बढ़ती जागरूकता और इसके आर्थिक लाभों के कारण लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2027 निर्धारित की गई है। पात्रों से समय रहते आवेदन पूरा कर योजना का लाभ लेने की अपील की गई है। योजना का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ उपभोक्ताओं को बिजली खर्च में राहत प्रदान करना है। इसी क्रम में राहिनी सोलर ने उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले सोलर उत्पाद और विश्वसनीय सेवाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। कंपनी का कहना है कि वह ग्राहकों को बेहतर अनुभव और दीर्घकालिक सोलर समाधान उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
खुलेंगे तीन नए सोलर आउटलेट
ग्राहक सेवाओं के विस्तार और स्वच्छ ऊर्जा के प्रसार के उद्देश्य से राहिनी सोलर ने ‘गुड फील फैक्टर’ पहल के तहत जौनपुर, प्रतापगढ़ और गोहनिया में तीन नए सोलर आउटलेट खोलने का निर्णय लिया है। इन आउटलेट्स पर ग्राहकों को टाटा पावर सोलर और हैवल्स के सोलर उत्पादों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, उत्पादों की विशेषताओं, गुणवत्ता, तकनीकी पहलुओं तथा ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुरूप उचित परामर्श और मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। कंपनी का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक विश्वसनीय जानकारी और गुणवत्तापूर्ण सोलर समाधान पहुंचाना है।
मिलेगा व्यापार विस्तार का अवसर
उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से राहिनी सोलर ने एलएनटी सुफिन के साथ साझेदारी की है। इस सहयोग का उद्देश्य छोटे उद्यमियों को व्यापार विस्तार, वित्तीय सहायता और सौर ऊर्जा क्षेत्र में नए व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराना है। इस पहल के तहत राहिनी इंटरप्राइजेज से जुड़े उद्यमियों को 20 लाख रुपये से अधिक तक की चैनल फाइनेंस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे कार्यशील पूंजी, स्टॉक प्रबंधन और कारोबार के विस्तार में सहायता मिलेगी। कंपनी के अनुसार, यह साझेदारी उत्तर प्रदेश के छोटे व्यवसायों और नए उद्यमियों के लिए सौर ऊर्जा क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।
