मुख्यपृष्ठटॉप समाचारपत्रकारों को गद्दार कहकर संजय दीना पाटील ने दी गालियां... बहन..द, कैमरा...

पत्रकारों को गद्दार कहकर संजय दीना पाटील ने दी गालियां… बहन..द, कैमरा बंद कर, … मार कर भगाऊंगा! …धमकी और अभद्र भाषा से प्रदेश में बरपा हंगामा …मीडिया के सीधे सवालों पर धमकाने लगे सांसद

सामना संवाददाता / मुंबई
शिवसेना से गद्दारी के बाद शिंदे गुट में शामिल हुए उत्तर-पूर्व मुंबई सीट के सांसद संजय दीना पाटील ने गुरुवार को पत्रकारों के साथ गाली-गलौज के साथ उन्हें जान से मारने की धककी दी। पत्रकारों के सवालों पर चिढ़े संजय दीना पाटील ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए मार कर भगाने की धमकी दी।

उप मुख्यमंत्री शिंदे ने किया बचाव
तो सीएम हुए नाराज
संजय दीना पाटील के व्यवहार से मीडिया में भारी नाराजगी

संजय दीना पाटील के इस व्यवहार को लेकर मीडिया में कड़ी नाराजगी है। सभी मीडिया संस्थानों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है तो विधानमंडल के मानसून सत्र में भी यह मुद्दा गूंजता रहा। एक तरफ जहां विपक्ष के नेताओं ने इसे सत्ता की चर्बी बताया तो वहीं सत्ता पक्ष के कुछ लोगों ने इसका समर्थन किया।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले को लेकर नाराजगी जताई है और जांच का आदेश दिया है। वहीं उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तो खुलकर समर्थन किया। पाटील पर कार्रवाई के बजाय शिवसेना के नेता पर आरोप लगाते नजर आए।
गौरतलब है कि संजय दीना पाटील जब से शिवसेना को छोड़कर गद्दार गुट में गए हैं तब से उनके व्यवहार में गुंडई झलकने लगी है। कुछ दिन पहले भी शिवसेना के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा था कि जो लोग मेरे रास्ते में आएंगे, उन्हें या तो अस्पताल पहुंचा दूंगा या श्मशान घाट। हमने पहले ही एक साथ पांच लोगों की हत्या देखी है। उनके इस बयान को लेकर शिवसेना नेता व सांसद संजय राऊत ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसी मामले पर प्रतिक्रिया लेने के लिए पत्रकार उनसे बातचीत करने पहुंचे थे।
अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल
पत्रकारों ने उनकी बेटी और शिवसेना की नगरसेविका राजुल पाटील से जुड़े सवाल भी पूछने की कोशिश की। खरे और सीधे सवाल पूछे जाने पर संजय दीना पाटील नाराज हो गए और पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। मीडिया पर भड़कते हुए उन्होंने कहा कि आप लोग बार-बार माइक मेरे मुंह के सामने क्यों करते हैं? वहां से आकर फिर यहां क्यों आते हैं? यह सब क्यों कर रहे हैं? बेवजह मुझे उंगली क्यों करते हो? इसके बाद उन्होंने पत्रकारों के साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

तुम लोग बेवजह गा..ड उंगली करते हो। पाटील ने पत्रकारों को गरियाते हुए कहा कि वैâमरा बंद कर बहन..द , नहीं तो मैं भूल जाऊंगा कि मैं सांसद हूं। बेवजह मुझे गा..ड में उंगली करने का काम मत करना, अगर दोबारा यहां तुम लोग आए तो मारकर भगा दूंगा। चाहे तो यह बात तुम लोग वैâमरे में रिकॉर्ड कर लो, जो करना है कर लेना। मैं यह बात पुलिस के सामने भी कह रहा हूं।

 

अन्य समाचार