-कहीं बिल्डिंग गिरी, कहीं जमीन फटी…
-वेनेजुएला में बैक-टू-बैक अर्थक्वेक
-४० सेकंड में दो महाभूकंप, मचा हाहाकार
-ताश के पत्तों की तरह ढहे इमारत
एजेंसी / नई दिल्ली
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला बुधवार को भीषण भूकंपों की चपेट में आ गया। महज ४० सेकंड के अंतराल में आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने पूरे देश को दहला दिया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (ळएउए) के अनुसार, पहला भूकंप ७.२ तीव्रता का था, जबकि कुछ ही सेकंड बाद ७.५ तीव्रता का दूसरा और अधिक शक्तिशाली झटका महसूस किया गया। इस महाभूकंप में १० हजार लोगों के मारे जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
भूकंप का केंद्र वैâरेबियाई तट के निकट मोरोन क्षेत्र के आसपास बताया गया है। झटकों का असर राजधानी कराकस तक महसूस किया गया, जहां कई इमारतों के क्षतिग्रस्त होने और कुछ के ढहने की खबरें सामने आई हैं। कई इलाकों में बिजली और गैस आपूर्ति बाधित हो गई, जबकि लोग भय के कारण घरों से बाहर निकल आए। यूएसजीएस के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, बड़े पैमाने पर जान-माल के नुकसान की आशंका जताई गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस त्रासदी में तकरीबन १० हजार लोगों की मौत हुई है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राहत एजेंसियां बड़े नुकसान की संभावना व्यक्त कर रही हैं। सरकार ने देश में आपातकाल घोषित कर बचाव और राहत अभियान तेज कर दिया है।
एक नजर में
पहला भूकंप : ७.२ तीव्रता
दूसरा भूकंप : ७.५ तीव्रता
अंतराल : लगभग ४० सेकंड
राजधानी कराकस में भारी नुकसान
आपातकाल घोषित
आफ्टरशॉक की चेतावनी
बड़े पैमाने पर जनहानि की आशंका
खतरा अभी टला नहीं
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में आफ्टरशॉक जारी रह सकते हैं। भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में सेना, राहतकर्मियों और आपदा प्रबंधन दलों को तैनात किया गया है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने का अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है।
