मुख्यपृष्ठसमाचार`तेरी टांगें बिल्कुल लड़कियों जैसी हैं!'

`तेरी टांगें बिल्कुल लड़कियों जैसी हैं!’

-खाकी का चेहरा हुआ बदरंग
-पुलिसवालों ने कैंसर पीड़ित पेशंट के साथ थाने में किया रेप
-२ एएसआई समेत १ होमगार्ड निलंबित

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां लाडवा उपमंडल में निजी बैंक में काम करने वाले कैंसर पीड़ित युवक के साथ लाडवा थाने में कुकर्म के आरोपों से ह़ड़कंप मच गया। वैंâसर पीड़ित युवक ने थाने दो पुलिस अधिकारी और होमगार्ड पर मारपीट करने और कुकर्म का आरोप लगाया है। फिलहाल पीड़ित युवक का इलाज एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
इस आरोप के बाद सेवा सुरक्षा व सहयोग का दावा करने वाली खाकी का चेहरा भी बदरंग हो चुका है। थाने में सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी बाईं टांग में वैंâसर है और कीमोथैरेपी का इलाज चल रहा है। हाल ही में उसकी कीमोथैरेपी हुई थी, जिसके कारण उसके सिर और शरीर के बाल झड़ चुके हैं। दो दिन पहले १७ जून की रात वह बैंक की ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। रास्ते में इंद्री नाके पर ड्यूटी कर रहे एक होमगार्ड ने उसे रोक लिया। युवक का आरोप है कि उसने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। होमगार्ड ने उसका कपड़ा हटाया। विरोध करने पर डायल-११२ पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद उसे जबरन पुलिस गाड़ी में बैठाकर लाडवा थाने ले जाया गया। युवक के अनुसार, उसे पहले करीब आधे घंटे तक बंद रखा गया। इसके बाद रात के समय उसे थाने के एक कमरे में ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। युवक का आरोप है कि दो एएसआई और एक होमगार्ड ने उसके कपड़े उतरवाए और उसके साथ गलत काम किया।
घटना के बाद युवक की बिगड़ गई तबीयत
घटना के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टर नवनीत के मुताबिक जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर उसके बयान दर्ज किए। युवक ने आरोपी पुलिस अधिकारियों और होमगार्ड के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अन्य समाचार