मुख्यपृष्ठग्लैमरप्यार था या पब्लिसिटी?

प्यार था या पब्लिसिटी?

‘लॉक अप सीजन २’ में आकांक्षा चमोला के तलाक वाले खुलासे ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। आकांक्षा ने शो में बताया कि वह और गौरव खन्ना पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों के बीच अब शादीशुदा कपल वाली फीलिंग नहीं रही। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कपल को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों का सवाल है कि अगर दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे थे, तो ‘बिग बॉस १९’ में दिखा रोमांस, एनिवर्सरी सेलिब्रेशन और एक-दूसरे के लिए प्यार भरे पोस्ट क्या सिर्फ दिखावा थे? कई यूजर्स ने पुराने वीडियो और तस्वीरें शेयर करते हुए दोनों को ‘फेक’ और ‘ड्रामेबाज’ तक कह डाला। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि आकांक्षा ने शो के फॉर्मेट के चलते यह खुलासा किया है, जबकि कुछ ने इसे महज टीआरपी और सहानुभूति बटोरने की कोशिश बताया।

अन्य समाचार