बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका ग्लैमरस लुक नहीं, बल्कि पैपराजी को दिया गया जवाब है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मलाइका किसी से बातचीत करती नजर आती हैं। तभी पैपराजी उनके बेहद करीब पहुंच जाते हैं। यह देखकर मलाइका तुरंत कहती हैं, ‘बाबा, आप इधर आ जाओ।’ उनका यह अंदाज वैâमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। हालांकि, यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मलाइका पहले भी पैपराजी की कार्यशैली पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती है, जब फोटोग्राफर्स उनके चेहरे की बजाय शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर कैमरा फोकस करते हैं। मलाइका का कहना है कि क्या पहनना है, यह उनका निजी फैसला है और किसी को उनके कपड़ों के आधार पर उन्हें जज करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि ऐसी तस्वीरों के कारण कई बार उन्हें अपने परिवार के सवालों का सामना भी करना पड़ता है।
