मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंबई मनपा का गरीबी को ठेंगा... कुष्ठ पीड़ितों को सिर्फ `२,५०० का...

मुंबई मनपा का गरीबी को ठेंगा… कुष्ठ पीड़ितों को सिर्फ `२,५०० का भत्ता!.. भत्ता बढ़ोतरी की मांग पर महापौर ने थमाया झुनझुना

सामना संवाददाता / मुंबई

देश की सबसे अमीर मानी जाने वाली मुंबई मनपा महंगाई के दौर में कुष्ठ पीड़ितों को महज २,५०० रुपए मासिक भत्ता दे रही है। बढ़ती कीमतों के बीच इस रकम से परिवार का गुजारा मुश्किल हो गया है। अपनी लाचारी लेकर महाराष्ट्र कुष्ठपीड़ित संगठन का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को महापौर रितु तावड़े से मिला, लेकिन प्रशासन ने आश्वासन के सिवा कुछ नहीं दिया।
महंगाई के इस दौर में मुंबई जैसे शहर में जहां आम आदमी का दम फूल रहा है, वहां समाज के सबसे उपेक्षित और पीड़ित वर्ग को देश की सबसे अमीर मनपा सिर्फ २,५०० रुपए की भीख दे रही है। इतनी महंगाई में पीड़ित परिवारों का पेट भरना नामुमकिन हो चुका है। अपनी इसी लाचारी को लेकर जब ‘महाराष्ट्र कुष्ठपीड़ित संगठन’ का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को महापौर रितु तावड़े से मिला तो उन्हें सिर्फ आश्वासनों का झुनझुना थमा दिया गया। महाराष्ट्र कुष्ठपीड़ित संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र तुकाराम चव्हाण ने कहा कि इस भत्ते को बढ़ाकर कम से कम ५,००० रुपए किया जाए। लेकिन संवेदनहीन प्रशासन ने इस पर तुरंत पैâसला लेने के बजाय कागजी घोड़े दौड़ाना शुरू कर दिया है।
पनवेल दे रहा ४,००० रुपए
यह बेहद शर्मनाक है कि खुद को देश की सबसे अमीर संस्था कहलाने वाली मनपा, पड़ोस की छोटी सी पनवेल महानगरपालिका से भी पीछे है। पनवेल मनपा अपने क्षेत्र के गरीब कुष्ठ पीड़ितों को हर महीने ४,००० रुपए दे रही है। ऐसे में जब पनवेल मनपा में पीड़ितों के प्रति इतनी संवेदना है तो क्या मुंबई मनपा को इन गरीबों की लाचारी दिखाई नहीं देती? ऐसी चर्चा कुष्ठ पीड़ितों के बीच होने लगी है।

अन्य समाचार