मुख्यपृष्ठनए समाचारकेतन को जहर देकर मारने का था इरादा, इंटरनेट पर ढूंढे थे...

केतन को जहर देकर मारने का था इरादा, इंटरनेट पर ढूंढे थे तरीके

-३१ मई को साजिश रचने से लेकर ८ जून तक पूरी स्क्रिप्ट थी तैयार

सामना संवाददाता / मुंबई

लोहागढ़ किले में केतन अग्रवाल की हत्या की गुत्थी सुलझने के बाद रोज नए-नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि सिया और उसके साथी चेतन ने महीनों पहले से ही इस वारदात की साजिश रच रखी थी। पहले केतन को जहर देकर मारने का प्लान बनाया गया था। इसके लिए इंटरनेट पर जहर देकर हत्या करने के तरीके भी सर्च किए गए थे।
पहली कोशिश हुई थी नाकाम
जांच में यह भी सामने आया है कि पहली कोशिश नाकाम होने के बाद भी दोनों रुके नहीं, बल्कि और अधिक सावधानी से नई योजना बनाई। केतन और सिया ६ जून को प्री-वेडिंग शूट के लिए बाली जाने वाले थे। एक ही कमरे में ठहरने से पहले ही सिया ने केतन की हत्या का प्लान बना लिया था।
-केतन का पासपोर्ट फाड़कर टॉयलेट में कर दिया फ्लश!
-सिया और चेतन ने पांच बार की थी रेकी
मुंबई एयरपोर्ट जाते समय खोपोली के एक फूड मॉल के पास कार रोकी गई। सिया ‘मोबाइल भूल गई’ कहकर वॉशरूम गई और केतन का पासपोर्ट फाड़कर टॉयलेट में फ्लश कर दिया। इसी वजह से केतन की बाली यात्रा रद्द करनी पड़ी। ३१ मई को साजिश रचने से लेकर ८ जून को बेरहमी से हत्या करने तक पूरी स्क्रिप्ट पहले से तैयार थी। अग्रवाल परिवार ने १९ जून को सिया का जन्मदिन मनाने के लिए महाबलेश्वर के एक होटल में १७ कमरे बुक किए थे, लेकिन दोनों ने जन्मदिन से पहले ही केतन को रास्ते से हटाने की ठान ली थी।१४ जून को सिया ने लोहागढ़ किले से केतन को घाटी में धक्का देने की कोशिश की, लेकिन किस्मत से वह बच गया। शक से बचने के लिए सिया ने झूठी कहानी गढ़ी और कहा कि अचानक सांप देखकर वह घबरा गई थी। पहली कोशिश नाकाम होने के बाद सिया और चेतन और सतर्क हो गए। उन्होंने कई बार रेकी की कि किले के किस खतरनाक किनारे से केतन को धक्का देना आसान होगा। इंटरनेट पर जहर देकर हत्या करने के तरीके भी खोजे और किले के सबसे खतरनाक स्थानों की जानकारी जुटाई। पुलिस ने रविवार सुबह करीब नौ बजे लोहागढ़ किले में क्राइम सीन रीक्रिएट किया। आरोपी सिया और चेतन को घटनास्थल पर ले जाकर पूरी घटना दोहराई गई। यह भी दिखाया गया कि केतन को घाटी की ओर वैâसे ले जाया गया और किस तरह उसे धक्का दिया गया।

अन्य समाचार