मुख्यपृष्ठस्तंभसियासी सरगोशियां: बीजेपी के अपने भी बगावती सुर में...

सियासी सरगोशियां: बीजेपी के अपने भी बगावती सुर में…

ईश्वरी राज
‘करप्ट माउथ’ योगी! उत्तर प्रदेश
आज लखनऊ में मानसून सत्र का पहला दिन, और सदन में ‘जुबानी जंग’ का तूफान! सपा-कांग्रेस ने आरक्षण, बेरोजगारी और अफसरशाही पर सरकार को घेरने की तैयारी कर ली। अखिलेश ने कल ही ‘करप्ट माउथ’ वाला पलटवार किया था, योगी से सीधा पंगा। उधर बीजेपी के अपने भी बगावती सुर में हैं, मलीहाबाद की विधायक जय देवी धरने पर बैठ गईं, ‘महाराजा मल्हिया पासी स्वागत द्वार’ उखाड़ने पर प्रशासन से भिड़ गईं। ३६१ विधायकों को जनता दोबारा वैंâडिडेट नहीं देखना चाहती, ७८ दलित, ४५ ब्राह्मण, ३१ ठाकुर नापसंद। २०२७ का रण, ६१ हारी सीटें टारगेट पर हैं।
जनविरोधी नीतियों से तंग..
उत्तराखंड
कांग्रेस ने चकराता में सेंध मार दी, बागी गांव के दर्जनों ग्रामीण प्रीतम सिंह के साथ ‘हाथ’ थाम गए। बोले , ‘भाजपा की जनविरोधी नीतियों से तंग आ गए, महंगाई ने कमर तोड़ दी’। देहरादून में धामी ‘बल’ छांट रहे हैं , ४ साल बाद मंत्रिमंडल विस्तार हो चुका, अब २०२७ का चेहरा पक्का। इतिहास में पहली बार कोई सीएम लगातार दूसरा चुनाव लीड करेगा। पर बीजेपी में अंदरखाने खलबली, ८ विधायकों का रिपोर्ट कार्ड खराब, टिकट खतरे में।
अंगूठाछाप मुख्यमंत्री…!
बिहार
पटना में आज तेजस्वी ने ‘सम्राट तो अंगूठाछाप मुख्यमंत्री हैं’ कहकर बम फोड़ दिया। टेंडर घोटाले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले , ‘२१ साल से सत्ता में, जवाब दो’। उधर एमएलसी चुनाव का गणित सेट, एनडीए ४-४ सीट बीजेपी-जेडयू, १-१ एलजीप-आर और आरएलएम को। चिराग ने असरफ अंसारी को उतारकर मुस्लिम कार्ड खेला, बीजेपी-जेडयू ने एक भी मुस्लिम नहीं दिया। निशांत कुमार का एमएलसी बनना तय, स्वास्थ्य मंत्री भी बन गए ,‘युवराज’ की लॉन्चिंग हो गई।
आएगी नहीं तो जाएगी कहां..?
मध्य प्रदेश
भोपाल में कांग्रेस की हालत ‘कोर्ट-कचहरी’ वाली है। राजेंद्र भारती केस में जुलाई को सुनवाई, राज्यसभा में वोट नहीं डाल पाएंगे, कांग्रेस को बड़ा झटका। बीजेपी ने तरुण चुघ-रजनीश अग्रवाल उतारे, सीएम मोहन यादव बोले, ‘तीसरी सीट आएगी नहीं तो जाएगी कहां’। जुलाई में ३८५१ पंचायत सीटों पर उपचुनाव, कांग्रेस ने विधायक कर्नाटक भेजे थे, पर खेल बिगड़ गया।
जयपुर में पंचायत चुनाव पर लगा ‘ग्रहण’
राजस्थान
जयपुर में पंचायत चुनाव पर ‘ग्रहण’ लग गया। हाई कोर्ट की ३१ जुलाई डेडलाइन है, पर ओबीसी रिपोर्ट तैयार नहीं, चुनाव टलना तय। सरकार ने ७६ नई नगर पालिकाएं बना दीं, अब ३०९ से ३८५ हो गईं। कांग्रेस में पायलट को ‘बॉस’ बनाने की वकालत चल रही है। ण्श् भजनलाल बाड़मेर में, ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ का नारा दे रहे हैं, काफी डरे हुए लग रहे हैं!
सियासी सरगोशियां में मिर्च-मसाला परोस दिया है। कहीं कम-ज्यादा लगे तो माफ करना, पर खबर एकदम पक्की है। बरखा चल रही है अब गरमा गरम चाय की चुस्की लीजिए?

अन्य समाचार