‘आश्रम’ में बबीता भाभी बनकर सुर्खियां बटोरने वाली त्रिधा चौधरी ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा राज खोला, जिसने हर किसी को चौंका दिया। एक्ट्रेस ने बताया कि वेब सीरीज में बॉबी देओल के साथ किए गए इंटीमेट सीन उनके रिलेशनशिप पर भारी पड़ गए। उनके मुताबिक, उस वक्त उनके बॉयफ्रेंड ने डायरेक्टर प्रकाश झा से मिलकर कुछ सीन बदलवाने तक की कोशिश की थी, क्योंकि वह उनसे शादी करना चाहता था। हालांकि, सीरीज रिलीज होने के कुछ समय बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। त्रिधा का कहना है कि पर्दे पर दिखने वाले इंटीमेट सीन जितने गंभीर नजर आते हैं, उनकी शूटिंग उतनी ही प्रोफेशनल और हल्के-फुल्के माहौल में होती है। उन्होंने कहा कि आज कलाकारों के पास अपनी सीमाएं तय करने का अधिकार है और किसी भी सीन में सहमति सबसे जरूरी होती है। त्रिधा ने साफ किया कि एक्टिंग सिर्फ काम है, उसे निजी रिश्तों से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।
