मुख्यपृष्ठनए समाचारचेंबूर पेड़ हादसा ... मासूम की मौत के बाद खुली बीएमसी की...

चेंबूर पेड़ हादसा … मासूम की मौत के बाद खुली बीएमसी की नींद!

तीन अफसर सस्पेंड, अब जांच का ढोल

सामना संवाददाता / मुंबई
चेंबूर में ७० साल पुराने पेड़ के गिरने से ११ वर्षीय स्कूली बच्चे की मौत के मामले में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (मनपा) ने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में गार्डन एवं ट्री विभाग के एक सहायक अधीक्षक तथा सड़क विभाग के एक सब-इंजीनियर और एक सहायक अभियंता शामिल हैं। मनपा ने दो सदस्यीय जांच समिति का भी गठन किया है, जो अगले सप्ताह अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त अश्विनी भिड़े को सौंपेगी।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पेड़ के तने से सटाकर कंक्रीट बिछा दी गई थी, जिससे जड़ों का प्राकृतिक विकास प्रभावित हुआ और पेड़ कमजोर हो गया। अतिरिक्त नगर आयुक्त अविनाश ढाकने ने भी निरीक्षण के बाद इस तथ्य की पुष्टि की है।
जांच में बड़ा संकेत
निरीक्षण में पाया गया कि पेड़ के चारों ओर पर्याप्त खुली मिट्टी नहीं छोड़ी गई थी। विशेषज्ञों के अनुसार, इससे जड़ों को पोषण और पैâलाव नहीं मिला, जिससे पेड़ अंदर से कमजोर होकर दुर्घटना का कारण बना।

अधिकारियों पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं
स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि सड़क कंक्रीटीकरण के दौरान पेड़ की जड़ों से छेड़छाड़ की गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि केवल निचले स्तर के अधिकारियों पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि सड़क निर्माण की पूरी प्रक्रिया और जिम्मेदार अधिकारियों की उच्चस्तरीय जांच कर जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

अन्य समाचार