‘धमाल ४’ में अजय देवगन और रितेश देशमुख जैसे सितारों के साथ नजर आने जा रही अंजलि आनंद इन दिनों ट्रोर्ल्स के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उन्हें उनके वजन को लेकर ताने मारते हैं और यहां तक पूछ बैठते हैं कि इतनी मोटी होकर भी फिल्म वैâसे मिल गई। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने तो उनके काम को लेकर भद्दे इशारे भी किए। लेकिन अंजलि ने इन सवालों का करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि फिल्में किसी की कमर नापकर नहीं, उसकी काबिलियत देखकर मिलती हैं। अंजलि ने साफ कहा कि उन्हें हमेशा से खुद पर भरोसा रहा है और वह खुद को अपनी जिंदगी की हीरोइन मानती हैं। लोगों की सोच बदलना उनका काम नहीं, बल्कि अपना काम ईमानदारी से करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी को संदेश दिया कि दूसरों के शरीर पर टिप्पणी करने से बेहतर है अपनी जिंदगी पर ध्यान दें। अंजलि का कहना है कि ट्रोल्स आते-जाते रहेंगे, लेकिन आत्मविश्वास और हुनर ही असली स्टार बनाते हैं।
