मुख्यपृष्ठटॉप समाचारकल्याण में हड़कंप!... एक ही स्कूल की ४ नाबालिग छात्राएं रहस्यमय ढंग...

कल्याण में हड़कंप!… एक ही स्कूल की ४ नाबालिग छात्राएं रहस्यमय ढंग से लापता

-स्कूल के लिए घर से निकलीं, लेकिन विद्यालय नहीं पहुंचीं

-अपहरण की आशंका से पुलिस के हाथ-पांव फूले

सुनील ओसवाल / कल्याण

कल्याण शहर में एक ही स्कूल में पढ़नेवाली चार नाबालिग छात्राओं के अचानक लापता होने से सनसनी पैâल गई है। चारों छात्राएं रोज की तरह स्कूल जाने के लिए अपने-अपने घरों से निकली थीं, लेकिन न तो स्कूल पहुंचीं और न ही वापस घर लौटीं। कई घंटे बीतने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिवारवालों ने पहले छात्राओं की सहेलियों, रिश्तेदारों और आस-पास के इलाकों में तलाश की, लेकिन जब कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई। चारों छात्राओं के एक साथ गायब होने से मामला और भी रहस्यमय बन गया है।
पुलिस ने लापता छात्राओं की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं। स्कूल और छात्राओं के घरों के रास्ते में लगे सीसीटीवी वैâमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही मोबाइल फोन, सोशल मीडिया गतिविधियों और हाल के संपर्कों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्राएं अपनी इच्छा से कहीं गई हैं या किसी ने उन्हें बहला-फुसलाकर अगवा किया है।
पूरे इलाके में डर का माहौल
अपहरण की आशंका को देखते हुए बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और आस-पास के जिलों की पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया है। एक ही स्कूल की चार बच्चियों के अचानक गायब होने से इलाके में डर और बेचैनी का माहौल है। हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल है, आखिर स्कूल के रास्ते से चारों छात्राएं कहां गायब हो गईं?

अन्य समाचार