-साकीनाका हादसे के लिए
-आदित्य ठाकरे का गंभीर आरोप
-आदित्य ठाकरे ने कहा कि अंधेरी सबवे पहली बारिश में ही जलमग्न हो गया था, अब भी जलमग्न है और आगे भी होता रहेगा। हिंदमाता क्षेत्र को हमने बाढ़मुक्त किया था, लेकिन इन्होंने उसे भी जलभराव वाला बना दिया। मुंबई महानगरपालिका में भाजपा-शिंदे की सत्ता आने के बाद पूरी व्यवस्था बिखर गई है।
सामना संवाददाता / मुंबई
पहली ही बारिश में मानसून पूर्व कार्य पूरे होने का दावा करनेवाली सत्तारूढ़ भाजपा-शिंदे सरकार और मुंबई महानगरपालिका की पूरी तरह से पोल खुल गई है। कहीं पेड़ गिर रहे हैं, कहीं लोग मैनहोल में गिर रहे हैं, कहीं जलभराव हो रहा है तो कहीं कचरे के ढेर लगे हैं। चेंबूर में स्कूल वैन पर पेड़ गिरने से एक छात्र की मौत हुई थी, जबकि साकीनाका में मैनहोल में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दुर्घटना के लिए महापौर और नगर विकास विभाग के मंत्री ‘फेकनाथ मिंधे’ जिम्मेदार हैं। ऐसा गंभीर आरोप शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख व विधायक आदित्य ठाकरे ने लगाया।
नहीं हुई नालों की सफाई पेज-२
