मुख्यपृष्ठसमाचार‘सिंघम’ के डायरेक्टर पर गैंगस्टरों की नजर!

‘सिंघम’ के डायरेक्टर पर गैंगस्टरों की नजर!

रोहित शेट्टी को उड़ाने की साजिश?

-२० करोड़ की धमकी के बाद
मुंबई में दो शूटर गिरफ्तार

-बिश्नोई गैंग से रिश्ते का शक

-पाकिस्तान तक पहुंच रहे साजिश के तार!

सामना संवाददाता / मुंबई

फिल्मी पर्दे पर कारें उड़ाने और अपराधियों को धूल चटानेवाले मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी खुद गैंगस्टरों के निशाने पर थे। मामले में मुंबई पुलिस ने तुर्की निर्मित अत्याधुनिक पिस्टल के साथ दो संदिग्ध शूटरों को गिरफ्तार कर एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश करने का दावा किया है। दोनों आरोपियों के तार रोहित शेट्टी को मिली २० करोड़ रुपए की रंगदारी की धमकी से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस को संदेह है कि गिरफ्तार आरोपी किसी बड़े आपराधिक गिरोह के इशारे पर मुंबई पहुंचे थे। उनकी गतिविधियों, मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड और संपर्कों की जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संभावित संबंध सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।
पाकिस्तान कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस पेज-२
तुर्की निर्मित पिस्टल बरामद
मामले को और सनसनीखेज बनानेवाला पहलू आरोपियों के पास मिली तुर्की निर्मित पिस्टल है। जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं कि विदेशी हथियार भारत में किस रास्ते से पहुंचा, इसे किसने उपलब्ध कराया और इसका इस्तेमाल किस वारदात में किया जाना था।

अन्य समाचार