मुख्यपृष्ठग्लैमरकहो ना प्यार है?

कहो ना प्यार है?

कृति सेनन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ उनके ब्रेकअप की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था, लेकिन अब दोनों का साथ में डिनर डेट पर दिखना इन अफवाहों पर सवाल खड़े कर रहा है। मुंबई के बांद्रा में देर रात दोनों को एक ही कार में स्पॉट किया गया। खास बात यह रही कि न तो कृति और न ही कबीर ने पैपराजी से बचने की कोशिश की। दोनों मुस्कुराते हुए नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस पूछने लगे, क्या दोनों के बीच सब कुछ फिर से ठीक हो गया है? दरअसल, कुछ दिन पहले कबीर की एक युवती के साथ वायरल तस्वीरों के बाद ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वह युवती उनकी फैमिली फ्रेंड हैं। इस बीच कृति का कबीर के साथ फिर दिखना चर्चाओं को और हवा दे रहा है। फिलहाल, दोनों ने अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। वैसे, कृति…प्यार है तो कह भी दो ना..!

अन्य समाचार