मां ने पिलाया तेजाब, पिता ने घोंटा गला
-राजकोट में खौफनाक वारदात
-माता-पिता ने ही बेटे की हत्या कर रचा ड्रामा
तेजाब पेट में जाते ही जब राम तड़पने लगा और चिल्लाने की कोशिश की, तो उसके पिता बाबू उर्फ अतुल बांभवा ने उसका मुंह बंद कर दिया और गला घोंटकर उसकी जान ले ली।
गुजरात के राजकोट जिले के गुंडाला गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां २२ वर्षीय बेरोजगार युवक राम बांभवा की उसके ही माता-पिता द्वारा हत्या किए जाने का आरोप लगा है। शुरुआत में इस घटना को आत्महत्या बताया गया था, लेकिन बाद में फोरेंसिक व पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पत्नी की शिकायत ने पूरे मामले का सच उजागर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, राम बांभवा की शादी मात्र पांच महीने पहले हुई थी और वह बेरोजगार था। परिवार में आए दिन शराब को लेकर विवाद होते थे। २९ जून को राम अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया था, जहां उसने शराब के नशे में हंगामा किया। इसके बाद उसे वापस घर ले जाया गया। आरोप है कि ३० जून की रात विवाद के दौरान राम की मां ने उसके मुंह में जबरन तेजाब उड़ेल दिया, जबकि पिता ने उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में परिवार ने इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की और अंतिम संस्कार भी कर दिया।
मृतक की पत्नी ने दर्ज कराई एफआईआर
मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतक की पत्नी बंसी ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस जांच में फॉरेंसिक रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि मौत का कारण गला घोंटना था, न कि तेजाब का सेवन। इसके बाद पुलिस ने दोनों माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल सबूत भी जब्त कर लिए हैं और मामले की आगे जांच जारी है। यह घटना पूरे इलाके में सनसनी पैâला रही है और रिश्तों की भयावह तस्वीर सामने लाई है।
