मुख्यपृष्ठखेलसूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

सूर्यवंशी ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

-१५ साल के वैभव ने रचा इतिहास

भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ऐतिहासिक ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टी-२० मुकाबले में भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा मिल गया। महज १५ वर्ष ९९ दिन की उम्र में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह भारत की ओर से सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। वैभव को टीम के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने डेब्यू कैप सौंपी। आयरलैंड दौरे और इंग्लैंड के पहले टी-२० में मौका नहीं मिलने के बाद आखिरकार वैभव को प्लेइंग-११ में जगह मिली। लंबे समय से उन्हें टीम में शामिल करने की मांग उठ रही थी और दूसरे मुकाबले में चयनकर्ताओं ने युवा प्रतिभा पर भरोसा जताया। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन शानदार अर्धशतक से महज एक रन दूर रह गए। उन्होंने ४० गेंदों में ४९ रन की संयमित और उपयोगी पारी खेली, जिसमें छह चौके शामिल रहे। हालांकि, अर्धशतक पूरा करने से पहले वह सैम करन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अतिरिक्त कवर पर लियाम डॉवसन को कैच थमा बैठे।

अन्य समाचार