मुख्यपृष्ठग्लैमर‘लॉक अप' में ‘भाभीजी’!

‘लॉक अप’ में ‘भाभीजी’!

अरे, घबराइए मत! `भाबीजी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी असली जेल नहीं, बल्कि रियलिटी शो `लॉक अप २’ में कैद होने जा रही हैं। शिल्पा शिंदे की धमाकेदार वाइल्ड कार्ड एंट्री पर अब मुहर लग चुकी है। मेकर्स के प्रोमो ने साफ कर दिया है कि उनके आते ही घर का खेल पूरी तरह पलटने वाला है और कंटेस्टेंट्स की कुर्सियां हिल सकती हैं। वैसे, शिल्पा की एंट्री सिर्फ शो की वजह से नहीं, बल्कि उनके हालिया बयान के कारण भी सुर्खियों में है। भारती सिंह के पॉडकास्ट में उन्होंने २०१६ के विवादित मामले पर स्वीकार किया कि प्रोड्यूसर के खिलाफ दर्ज कराया गया सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस सही नहीं था और उन्होंने वह कदम मजबूरी में उठाया था। इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। किसी ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई, तो कई लोगों ने कार्रवाई की मांग भी कर डाली। अब सबकी निगाहें `लॉक अप २’ पर हैं कि शिल्पा का यह `वाइल्ड कार्ड’ शो में सिर्फ एंट्री करेगा या फिर पूरा खेल ही उलट-पुलट कर देगा।

अन्य समाचार