मुख्यपृष्ठनए समाचारसुल्तानपुर में बिजली इंजीनियर के भ्रष्टाचार ने ले ली दो सब्जी विक्रेताओं...

सुल्तानपुर में बिजली इंजीनियर के भ्रष्टाचार ने ले ली दो सब्जी विक्रेताओं की जान

-अवर अभियंता महीनों से जर्जर तार बदलने में करता रहा आनाकानी, टूट कर गिरे तार की चपेट में आकर हुई सब्जी विक्रेताओं की मौत

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

बिजली विभाग के भ्रष्टाचार व निकम्मेपन का ये दर्दनाक वाकया अवध क्षेत्र के सुल्तानपुर जिले का है। महीनों से शिवगढ़ थानांतर्गत शंभूगंज बाजार से गुजरे हाईटेंशन तार जर्जर हो चुके थे। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत इलाके के जेई से की। तार बदलवाने की गुहार की लेकिन उसने किसी की न सुनी। आखिरकार शनिवार की देर शाम हाईटेंशन तार स्पार्किंग के दौरान टूटकर नीचे सड़क किनारे दुकान लगाकर सब्जी बेच रहे दो किसानों पर आ गिरा। जिस्से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिनकी पहचान राधेश्याम यादव गुरु प्रसाद गुप्ता के रूप में हुई है। इस दर्दनाक वारदात से लोग हिल गए। घटना का जिम्मेदार बिजली विभाग भी सकते में आ गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजवाया। वहीं अभी तक कर्तव्य के प्रति लापरवाह रहे बिजली अफसर भी सक्रिय हो उठे। अधीक्षण अभियंता वीके जैन ने क्षेत्र के अवर अभियंता राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के लिये कमेटी गठित कर दी है। उधर ग्रामीण पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए सहायता राशि की मांग की है।

अन्य समाचार