मुख्यपृष्ठखेलमेसी पर गौहर का हमला!..बोलीं-‘फुटबॉल खेलो, एक्टिंग नहीं'

मेसी पर गौहर का हमला!..बोलीं-‘फुटबॉल खेलो, एक्टिंग नहीं’

फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना ने मिस्र के खिलाफ रोमांचक अंदाज में ३-२ से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल का टिकट तो कटवा लिया, लेकिन मैच के बाद असली मुकाबला सोशल मीडिया पर शुरू हो गया। अभिनेत्री गौहर खान ने लियोनेल मेसी पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘लूजर’ और ‘सबसे घटिया दर्जे का एक्टर’ तक कह डाला। गौहर ने एक वायरल वीडियो साझा किया, जिसमें मैच के दौरान मेसी कथित चोट के बाद अपना चेहरा ढकते नजर आ रहे हैं। इसी पर तंज कसते हुए उन्होंने लिखा, ‘मेसी नहीं, ‘मेसी’ (शेब्) ।’ उधर, मिस्र की टीम भी रेफरिंग और न्न्AR के कुछ पैâसलों से नाराज दिखी। खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि विवादित पैâसलों ने उनकी ऐतिहासिक जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मैदान पर अर्जेंटीना जीत गया, लेकिन सोशल मीडिया पर मेसी की ‘एक्टिंग’ को लेकर बहस अभी भी जारी है।

अन्य समाचार