मुख्यपृष्ठनए समाचारराम मंदिर लूटनेवाले हमें न सिखाएं...तुम्हारी उम्र हो गई, नीचे बैठ जाओ!...विधानसभा...

राम मंदिर लूटनेवाले हमें न सिखाएं…तुम्हारी उम्र हो गई, नीचे बैठ जाओ!…विधानसभा में आदित्य ठाकरे का रौद्र रूप देखकर बैठ गए अतुल भातखलकर

– भास्कर जाधव ने भी कहा, तुम चोरी करने वाले हल्ला बोलते हो

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र विधानसभा में भारी बारिश पर आयोजित आपातकालीन चर्चा के दौरान शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख व विधायक आदित्य ठाकरे का आक्रामक तेवर देखने को मिला। जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा के दौरान सदन में एक भी वैâबिनेट मंत्री मौजूद नहीं था। इसे लेकर शिवसेना विधायक दल के नेता भास्कर जाधव ने सरकार से जवाब मांगा। इसी बीच भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, जिसके बाद आदित्य ठाकरे और भास्कर जाधव दोनों ने उन पर तीखा हमला बोला। इस दौरान आदित्य ठाकरे ने कहा कि राम मंदिर को लूटने वाले हमें न सिखाएं। आपातकालीन चर्चा के दौरान भास्कर जाधव ने एमएमआर क्षेत्र में गंभीर हालात को लेकर सरकार से कई सवाल पूछे।
हमें नसीहत न दें राम मंदिर लूटनेवाले
विधानसभा में आयोजित आपातकालीन चर्चा के दौरान सदन में राज्यमंत्री आशीष जायसवाल ही उपस्थित थे। इस पर भास्कर जाधव भड़क गए और कहा कि इतने महत्वपूर्ण विषय पर यदि केवल राज्यमंत्री जवाब देंगे और इस तरह का रवैया अपनाएंगे तो फिर ऐसी चर्चा करने का क्या मतलब है?
भास्कर जाधव की टिप्पणी के दौरान भाजपा विधायक अतुल भातखलकर बीच में बोलने लगे। जब आदित्य ठाकरे बोलने लगे तो उन्होंने बैठने को कहा, इस पर आदित्य ठाकरे ने पलटवार करते हुए कहा कि आप हमें मत सिखाइए। राम मंदिर लूटनेवालों को हमें नसीहत देने का कोई अधिकार नहीं है। आप खुद बैठ जाइए। ठीक से बात कीजिए… अपनी उम्र का भी ख्याल रखिए। आखिर यह सब क्या चल रहा है?’
बहुत घमंड है -भास्कर जाधव
भास्कर जाधव ने भी अतुल भातखलकर पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बहुत घमंड है। हर समय कोने में बैठकर सिर्फ अहंकार दिखाते रहते हैं। आपको बीच में बोलने का अधिकार किसने दिया? राम मंदिर में चोरी करनेवाले आप लोग हैं।’

अन्य समाचार