रोहित माहेश्वरी, लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अयोध्या के मंदिर से ‘चढ़ावा, चंदा, दान चोरी’ का समाचार समस्त विश्व में पैâल चुका है। दुनियाभर में रहने वाला सनातनी भाजपा और उनके संगी-साथियों के कृत्यों से हो रही बदनामी की वजह से शर्मसार हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि दुनियाभर के निवेशक भी अब अपना हाथ खींच रहे हैं, क्योंकि उन्हें लग रहा है कि ऐसी सरकार का क्या भरोसा जिसने अपने भगवान के दानपात्र तक को नहीं छोड़ा।
श्रेय लिया तो
जवाब भी दीजिए!..कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
विपक्ष अयोध्या चढ़ावा चोरी मामले में लगातार प्रदेश सरकार को घेर रहा है। उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि मंदिर किसी राजनीतिक दल का नहीं है, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की अस्था से जुड़ा है। इसलिए भाजपा को मंदिर के निर्माण के श्रेय के साथ चढ़ावा चोरी का उत्तरदायित्व भी स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने मामले की स्वतंत्र फोरेंसिक व वित्तीय जांच की भी मांग की है।
आरएसएस वाले श्रीराम को भगवान नहीं मानते
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती इन दिनों राजधानी लखनऊ में हैं। योगी सरकार के खिलाफ उनकी तीखी बयानबाजी लगतार चर्चा में है। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के प्रबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर में जो होना था, वह हो चुका है, लेकिन वहां आरएसएस के लोग क्यों बैठे हैं? आरएसएस के लोग श्रीराम को भगवान नहीं मानते। उनकी पुस्तकों में भगवान श्रीराम को केवल एक महान मानव के रूप में बताया गया है।
