मुख्यपृष्ठस्तंभजोली भले जले, यहां तो फिर दिल मिले

जोली भले जले, यहां तो फिर दिल मिले

 सीमा श्रीवास्तव

हॉलीवुड की बात हो तो यहां रोज कुछ न कुछ नया और अजीब रिश्तों का गणित देखने को मिलता है। अब देखिए न, ऑस्कर विजेता एक्ट्रेस एंजेलिना जोली द्वारा अपने सिंगल होने और पिछले एक दशक से किसी को डेट न करने के खुलासे के ठीक बाद उनके पूर्व पति और ‘फाइट क्लब’ एक्टर ब्रैड पिट ने अपनी लव-लाइफ को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। ६२ वर्षीय ब्रैड पिट और उनकी ३३ वर्षीय गर्लप्रâेंड इनेस डी रेमन ने आखिरकार अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर ‘इंस्टा-ऑफिशियल’ कर दिया है। यानी अब जोली भले जलती रहें, मगर इधर मिले हुए दिल भविष्य की नई योजनाएं बना रहे हैं। इनेस डी रेमन पेशे से एक ज्वेलरी डिजाइनर हैं और इससे पहले उनकी शादी ‘द वैम्पायर डायरीज’ फेम एक्टर पॉल वेस्ली से हुई थी, जिनसे साल २०२४ में उनका आधिकारिक तौर पर तलाक हुआ था। ६२ साल के पिट और ३३ साल की डी रेमन हाल ही में सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट लॉरी द्वारा शेयर की गई इंस्टाग्राम तस्वीरों की एक सीरीज में साथ दिखे। उधर एंजेलिना वर्षों से अकेली हैं। इस पर यह नई खबर उनका दिल तो जलाएगी ही।
दिल जीतेगी मोआना
इन दिनों मोआना की खूब चर्चा है। आखिर कौन है ये मोआना? दरअसल, डिज्नी की बहुप्रतीक्षित फिल्म मोआना दर्शकों का दिल जीतने के लिए आ रही है। फिल्म को लेकर पहले ही लोगों में काफी एक्साइटमेंट है और ऐसे में अब मेकर्स ने भी रिलीज से पहले फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर रिलीज कर दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। दरअसल, फिल्म मोआना में मोआना का किरदार किसी और ने नहीं बल्कि १९ साल की एक्ट्रेस कैथरीन लगाइया ने निभाया है। और कैथरीना की चर्चा हर कहीं हो रही है। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान कैथरीन ने खुलकर फिल्म को लेकर और अपने किरदार को लेकर बात की। फिल्म के प्रमोशन के दौरान कैथरीन ने बताया कि, इस किरदार ने उन्हें सिर्फ एक एक्टर के रूप में ही नहीं, बल्कि एक इंसान के रूप में भी बदल दिया। जब उनसे पूछा गया कि उनकी मोआना दुनिया भर की उन यंग लड़कियों को क्या मैसेज देना चाहेगी तो इस पर कैथरीन ने कहा कि फिल्म के सबसे इमोशनल रिलेशन दादी ताला और मोआना के बीच का जो रिश्ता है वही अटूट है और इसी का जिक्र यहां उन्होंने किया। इस रिश्ते की ऊर्जा यदि दुनिया में फैले तो बात ही बन जाए। कैथरीन आज निर्माता- निर्देशकों की पहली पसंद बनती जा रही हैं। क्यों, अब यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

अन्य समाचार