मुख्यपृष्ठनए समाचारराम मंदिर के लुटेरों के खिलाफ शिवसेना के आंदोलन का दूसरा चरण...

राम मंदिर के लुटेरों के खिलाफ शिवसेना के आंदोलन का दूसरा चरण …१८ जुलाई को नागपुर में उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में होगा राम रक्षा आंदोलन

सामना संवाददाता / मुंबई

अयोध्या के राम मंदिर में हुई लूट के विरोध में शिवसेना द्वारा शुरू किए गए राज्यव्यापी ‘राम रक्षा आंदोलन’ का दूसरा चरण शनिवार, १८ जुलाई से शुरू होगा। दूसरे चरण का पहला आंदोलन महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन में शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे स्वयं शामिल होंगे, जिसके चलते इस कार्यक्रम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
शिवसेना का आरोप है कि भगवान श्रीराम के नाम पर सत्ता में आई भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही अयोध्या स्थित राम मंदिर की दानपेटी में लूट की घटना हुई। देशभर में आलोचना होने के बाद कार्रवाई की गई, कई लोगों को गिरफ्तार किया गया और मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों को इस्तीफा देना पड़ा।
राम मंदिर की छवि को पहुंची भारी क्षति…शिवसेना करेगी राज्यव्यापी आंदोलन
शिवसेना का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम से अयोध्या और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र राम मंदिर की छवि को भारी नुकसान पहुंचा है। इसी के विरोध में पार्टी ने राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया है। शिवसेना नेता और सांसद संजय राऊत ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में आंदोलन के दूसरे चरण की जानकारी देते हुए कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के खिलाफ पूरे देश में भारी आक्रोश है। आज भी इस मामले के मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। आज भी लूट जारी है। खुद को हिंदुत्ववादी बतानेवाले संगठनों के संरक्षण में रहनेवाले डाकू और चोर आज भी अयोध्या में मौजूद हैं। उन्होंने राम मंदिर और भगवान श्रीराम की प्रतिष्ठा को भारी आघात पहुंचाया है। इसी के विरोध में ‘राम रक्षा आंदोलन’ आयोजित किया जा रहा है।

अन्य समाचार