मुख्यपृष्ठनए समाचारअब ट्रंप के नेतृत्व में एनसीपी करेगी काम!.. महायुति पर सुप्रिया...

अब ट्रंप के नेतृत्व में एनसीपी करेगी काम!.. महायुति पर सुप्रिया सुले का तंज

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र में महायुति सरकार पर विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधियों को तोड़ने की कोशिश के आरोपों के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर तीखा और व्यंग्यात्मक हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘विपक्षी नेताओं के दल-बदल की अफवाहें इतनी पैâलाई जा रही हैं कि अब हमें अंतर्राष्ट्रीय भी बना दीजिए और कह दीजिए कि राष्ट्रवादी कांग्रेस डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में काम करेगी।’ उन्होंने यह तंज महायुति सरकार पर कसा। नासिक में यशवंतराव चव्हाण सेंटर द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय युवा पुरस्कार समारोह में बोलते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि उनकी पार्टी के आठ सांसदों का एक व्हॉट्सऐप ग्रुप है, जिसमें वे रोज टीवी चैनलों पर चल रही दल-बदल की खबरों पर हंसी-मजाक करते हैं। उन्होंने कहा, ‘हर दिन टीवी पर हमें किसी न किसी नए दल में भेज दिया जाता है। अब तो सिर्फ मनसे में भेजना बाकी रह गया है। नेताओं को कमोडिटी बनाकर पेश किया जा रहा है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और परेशान करने वाली बात है।

अन्य समाचार