मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिसमाज की पांच विभूतियों का होगा सम्मान, 25 जुलाई को सजेगा परिवर्तन...

समाज की पांच विभूतियों का होगा सम्मान, 25 जुलाई को सजेगा परिवर्तन पंचरत्न समारोह

सामना संवाददाता / मुंबई 

समाजसेवा के क्षेत्र में पिछले 14 वर्षों से लगातार जनकल्याण के कार्य कर रहे परिवर्तन फाउंडेशन द्वारा 25 जुलाई (शनिवार) को सुबह 11 बजे मालवणी म्युनिसिपल टाउनशिप उर्दू स्कूल, मार्वे रोड, मालाड (पश्चिम) में ‘नोटबुक वितरण एवं परिवर्तन पंचरत्न सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। समारोह में विद्यार्थियों को नोटबुक, पेन, शैक्षणिक सामग्री तथा जरूरतमंद छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में पत्रकार, समाजसेवी, शिक्षाविद, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा कई जनप्रतिनिधि एवं राजनीतिक हस्तियां भी शामिल होंगी।
परिवर्तन फाउंडेशन पिछले 14 वर्षों से नोटबुक वितरण, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन वितरण, साड़ी वितरण, क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, जरूरतमंदों को कंबल वितरण तथा गरीब विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता जैसे अनेक सामाजिक कार्य लगातार करता आ रहा है।
इस अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र में डॉ. राधेश्याम तिवारी, साहित्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में डॉ. मुकेश गौतम, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. अजय घनश्याम गुप्ता, पत्रकारिता के क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार पुष्पराज मिश्र तथा खेल के क्षेत्र में कराटे खिलाड़ी कनिष्क दिलीप द्विवेदी को परिवर्तन पंचरत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
परिवर्तन फाउंडेशन के अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के साथ-साथ शिक्षा और समाजसेवा के प्रति लोगों को प्रेरित करना है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजेश विक्रांत करेंगे।

अन्य समाचार

लोकतंत्र

बेटियां