मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिकारगिल के वीरों को साइक्लोथॉन से सलाम, पनवेल में उमड़ा देशभक्ति का...

कारगिल के वीरों को साइक्लोथॉन से सलाम, पनवेल में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा

वेटरन्स वेलफेयर एसोसिएशन की पहल पर 7 किमी साइक्लोथॉन का आयोजन, पूर्व सैनिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों ने दी शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

सामना संवाददाता / पनवेल

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्र की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद करते हुए वेटरन्स वेलफेयर एसोसिएशन (VWA) ने पनवेल में 7 किलोमीटर साइक्लोथॉन का भव्य आयोजन किया। देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति के माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कारगिल के रणबांकुरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. जयश्री पाटिल ने हरी झंडी दिखाकर किया। वहीं, शहर पुलिस स्टेशन की पुलिस निरीक्षक श्रीमती वापी प्रज्ञा मुंडे ने स्वयं साइकिल चलाकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया और देशसेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया। पूरे मार्ग पर प्रतिभागियों में देशभक्ति का जोश और शहीदों के प्रति सम्मान का भाव साफ दिखाई दिया।

वेटरन्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह (मार्कोस) सहित पुरुषोत्तम लाल, भूषण पाटिल, देवेंद्र शुआ, प्रताप नायक, गौतम सिंह, संजीव शांडिल्य और आशुतोष ने इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी संस्थानों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से भुवन कॉलेज के प्राचार्य धनंजय कदम, रोटरी क्लब ऑफ मुंबई नॉर्थ एंड, इंडस्ट्रियल रोटरी क्लब ऑफ पनवेल, पनवेल साइक्लिंग ग्रुप, पुरण सिंह तथा ऋग्वेद कांडपिले और उनकी टीम के सहयोग की सराहना की।

आयोजकों ने कहा कि यह साइक्लोथॉन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि कारगिल के शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन करने का राष्ट्रीय संकल्प था। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और पूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करेंगे।

अन्य समाचार

मुखौटे