मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिजेपीएस की 18वीं गोठ सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न

जेपीएस की 18वीं गोठ सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

श्रावणी बयार और धार्मिक वातावरण के बीच जयपुर प्रवासी संघ (जेपीएस) का 18वां सौहार्द सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। जयपुर के अनुभवी कारीगरों द्वारा तैयार उड़द की दाल, बाटी-चूरमा सहित पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।
अपने शहर और बचपन की यादों को ताजा करने वाले इस सम्मेलन में 1,000 से अधिक लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का उद्देश्य मुंबई में बसे जयपुरवासियों के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत बनाना तथा परंपराओं को जीवंत बनाए रखना था।
यह कार्यक्रम जेपीएस के संस्थापक अध्यक्ष एवं मुख्य संरक्षक कृष्ण कुमार राठी तथा अध्यक्ष सुनील सिंघवी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
बोरीवली स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान परिसर के त्रिमूर्ति जैन मंदिर, पोदनपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में अनिल हिरावत, मधु कुमार राठी, सुंदरी ठाकुर, डॉ. नरेंद्र हरजाई, अनिल अग्रवाल, राजकुमार बेद, गिरीश अग्रवाल, दीपेंद्र बैराठी, मनीष शाह, धर्मचंद कोठारी, अनिल कर्णावत, मनीष लेखी, विनोद दुग्गड़, नरेंद्र हिरावत, कुसुम काबरा, विजय सेठ सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित माननीय अतिथियों को तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

अन्य समाचार

मुखौटे