मुख्यपृष्ठनए समाचारमोदी-गडकरी-फडणवीस का ई-२० महाघोटाला... विपक्ष ने की मंत्री नितिन गडकरी के इस्तीफा...

मोदी-गडकरी-फडणवीस का ई-२० महाघोटाला… विपक्ष ने की मंत्री नितिन गडकरी के इस्तीफा की मांग

-पेट्रोल की जगह पानी बेचकर वाहन चालकों के साथ धोखाधड़ी
-कांग्रेस ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश माफ नहीं करेगा

सामना संवाददाता / मुंबई

पेट्रोल में इथेनॉल मिलाकर सरकार में बैठे कुछ लाभार्थियों और उनके परिवारों को करोड़ों रुपए का फायदा पहुंचाया गया और देश के लाखों वाहन चालकों को पेट्रोल की कीमत में मिलावटी पानी बेचा गया। इससे वाहन चालक मालकों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों में कई तरह की खराबियां आई हैं। यह एक बड़ा घोटाला है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जिम्मेदार हैं। इथेनॉल के महाघोटाले के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से इस्तीफा लिया जाए, ऐसी मांग विपक्ष की ओर से महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने की है।
आरएसएस का एजेंडा लागू करने की साजिश
देवेंद्र फडणवीस के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर देते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली भेजने की साजिश चल रही है और उन्हें भी दिल्ली जाने की जल्दी है। महायुति सरकार में उनकी राजनीतिक भूमिका समाप्त करने के प्रयास चल रहे हैं। वास्तव में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अमित शाह हैं, जबकि देवेंद्र फडणवीस केवल ‘शैडो मुख्यमंत्री’ हैं। भाजपा और आरएसएस को अपना एजेंडा लागू करने के लिए रेशीम बाग का एक भरोसेमंद व्यक्ति चाहिए और वह देवेंद्र फडणवीस हैं।

अन्य समाचार