मुख्यपृष्ठखेल९७ किलो वजन के बावजूद ‘फिट' का सर्टिफिकेट!

९७ किलो वजन के बावजूद ‘फिट’ का सर्टिफिकेट!

-BCCI की व्यवस्था पर सवाल
भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज गेंदबाज हर्षित राणा को इंग्लैंड दौरे के लिए तब चुना गया था, जब उनका वजन तय सीमा से ज्यादा था। बताया जा रहा है कि उनका वजन ९७ किलो था, जबकि उन्हें ९६ किलो से कम रखने की सलाह दी गई थी। अब दावा किया जा रहा है कि ज्यादा वजन की वजह से उन्हें फिर हैमस्ट्रिंग की परेशानी झेलनी पड़ी। इस बीच जसप्रीत बुमराह का श्रीलंका दौरे से बाहर होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। रिपोर्ट्स में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और मेडिकल टीम के कामकाज पर सवाल उठाए गए हैं। कहा जा रहा है कि खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट और चयन प्रक्रिया के बीच तालमेल की कमी सामने आई है। इन खुलासों के बाद भारतीय क्रिकेट में फिटनेस मैनेजमेंट को लेकर नई बहस छिड़ गई है।

अन्य समाचार