मुख्यपृष्ठखेलमंगेतर को कहा ‘मोटी'

मंगेतर को कहा ‘मोटी’

-रोनाल्डो ने ट्रोलर्स को दिया दमदार जवाब
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मंगेतर जॉर्जिना रोड्रिगेज इन दिनों अपनी बिकिनी तस्वीरों को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनके बढ़े वजन को लेकर उन्हें ‘मोटी’ तक कह दिया। ट्रोलिंग से परेशान जॉर्जिना ने पहले अपनी चिंता रोनाल्डो से साझा की। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखकर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। जॉर्जिना ने कहा कि हर महिला का शरीर समय के साथ बदलता है और यही जिंदगी की सच्चाई है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ‘परफेक्ट बॉडी’ का पैमाना कौन तय करता है? जॉर्जिना ने बताया कि वह जिम किसी को खुश करने के लिए नहीं, बल्कि अपनी खुशी, सेहत और मानसिक शांति के लिए जाती हैं। वहीं रोनाल्डो ने भी उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उनकी पहचान सिर्फ लुक्स नहीं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान, मां और मजबूत महिला के रूप में है।

अन्य समाचार