आपके सितारे

डॉ.आदित्य नारायण मिश्र
ज्योतिषाचार्य, वेदाचार्य,

मेष: कार्यक्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार में सूझ-बूझ के साथ कदम उठाएं। वृष: समय अनुकूल है। कार्य क्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी और नई योजनाएं सफल होंगी। मिथुन: विद्यार्थियों के लिए समय बेहद ही अनुकूल है। व्यर्थ की बातों पर ध्यान न दें। कर्क: कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में कई योजनाएं बन सकती हैं। उतार-चढ़ाव के संकेत दिखाई दे रहे हैं। सिंह: किसी विवाद में न उलझें। अपने ही परिवार के साथ धार्मिक यात्राओं के संकेत दिखाई दे रहे हैं। कन्या: आत्मविश्वास की कमी न होने दीजिए। धैर्य और संयम से कार्य करें। तुला: किसी नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। यदि सामाजिक स्तर पर कार्य कर रहे हैं तो सामाजिक स्तर पर विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। वृश्चिक: यदि नौकरी में उन्नति और बदलाव के लिए प्रयत्न कर रहे हैं तो यह समय बेहद ही अनुकूल है। धनु: करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। बड़े बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। व्यर्थ के खर्चों पर अंकुश लगाएं। मकर: कार्यक्षेत्र में समय अनुकूल है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अनुचित बातें न करें। कुंभ: कॉन्फिडेंस में कमी न आने दें। किसी अजनबी मित्रों का सहयोग न लें, नहीं तो आपको क्षति पहुंच सकती है। मीन: काफी समय से रुका हुआ कार्य आसानी से पूरा हो जाएगा। व्यापार में बदलाव करने के लिए दिन अच्छा है।

अन्य समाचार